Jamtara: शराबियों को पकड़ने में पिट गई पुलिस, दो जवान घायल

जामताड़ा पुलिस ने इस मामले में आपदा प्रबंधन अधिनियम व भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। हमला करने वालों में राम प्रसाद मंडल नरेश मंडल कुजूर मंडल राजू मंडल चंपा देवी मूर्ति देवी मुकेश मंडल राजीव मंडल अजय मंडल समेत कई अज्ञात लोग हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 11:35 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 11:35 AM (IST)
Jamtara: शराबियों को पकड़ने में पिट गई पुलिस, दो जवान घायल
पियक्कड़ों ने जामताड़ा पुलिस टीम पर बोला हमला ( सांकेतिक फोटो)।

संवाद सूत्र, करमाटांड़ (जामताड़ा )। करमाटांड़ के मटटांड़ गांव में रविवार की रात शराब पीकर हंगामा किए जाने की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम पर एक दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में पुलिस के दो जवान जख्मी हो गए। पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

करमाटांड़ थाना प्रभारी रजनीश आनंद ने बताया कि रविवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि नरेश मंडल की दुकान के बाहर कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। सूचना पाते ही पुलिस गश्ती दल वहां गया। पुलिस ने वहां खड़ी बाइक जब्त कर ली। उसे वह थाने ला रही थी, तभी करीब एक दर्जन लोगों ने अचानक पुलिस पर हमला किया। इस घटना में दो आरक्षी जख्मी हो गए। पुलिस वाहन को हमला कर ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज

जामताड़ा पुलिस ने इस मामले में आपदा प्रबंधन अधिनियम व भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी की जा रही है। हमला करने वालों में राम प्रसाद मंडल, नरेश मंडल, कुजूर मंडल, राजू मंडल, चंपा देवी, मूर्ति देवी, मुकेश मंडल, राजीव मंडल, अजय मंडल समेत कई अज्ञात लोग हैं।

पुलिस पर लगा यह आरोप

दूसरी ओर राम प्रसाद मंडल ने बताया कि पुलिस उसके घर में जबरन घुसकर तोडफ़ोड़ कर रही थी। विरोध करने पर पुलिस ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। बाद में झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया गया। राम प्रसाद ने ने पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

chat bot
आपका साथी