Dhanbad Railway Station: कभी भी गिरने का खतरा, आज शाम से बंद हो जाएगा अंग्रेजों के जमाने का काठ पुल

काठ पुल आज शाम से बंद हो जाएगा। इस पुल के गिरने का खतरा काफी बढ़ गया है। इसके मद्देनजर डीआरएम आशीष बंसल ने रेलवे कर्मचारियों और आम आदमी की सुरक्षा को ध्यान में रखकर पुल को दोनों ओर से बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 02:55 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 03:05 PM (IST)
Dhanbad Railway Station: कभी भी गिरने का खतरा, आज शाम से बंद हो जाएगा अंग्रेजों के जमाने का काठ पुल
जी हां, अंग्रेजों के जमाने का काठ पुल आज शाम से स्थाई तौर पर बंद हो जाएगा। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : जी हां, अंग्रेजों के जमाने का काठ पुल आज शाम से स्थाई तौर पर बंद हो जाएगा। इस पुल के गिरने  का खतरा काफी बढ़ गया है। इसके मद्देनजर डीआरएम आशीष बंसल ने रेलवे कर्मचारियों और आम आदमी की सुरक्षा को ध्यान में रखकर पुल को दोनों ओर से बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

 गुरुवार को डीआरएम काठ पुल की मौजूदा स्थिति जायजा लेने पहुंचे थे। काठ पुल का काफी देर तक निरीक्षण करने के बाद उन्होंने पाया कि पुल की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों से भी इसकी जानकारी ली गई। उन्होंने भी माना कि पुल खतरनाक हो चुका है। संबंधित अधिकारियों से विमर्श के बाद डीआरएम ने पुल को स्थाई पर पर बंद करने का आदेश दिया। 

हिल कॉलोनी का काठ पुल तकरीबन 140 साल पुराना है। 1880 के आसपास जब धनबाद स्टेशन अस्तित्व में आया था। उस वक्त ईस्ट इंडियन रेलवे में इस ओवरब्रिज का निर्माण कराया था। पुल के ज्यादातर हिस्से लकड़ी के थे। पुल की सीढ़ियां भी लकड़ी से निर्मित थी। यही वजह है कि इसे काठ पुल कहा जाता है।

हिल कॉलोनी से ओल्ड स्टेशन कॉलोनी पहुंचना हुआ मुश्किल कई किलोमीटर घूम कर जाना होगा 

काठ पुल के बंद हो जाने से हिल कॉलोनी से ओल्ड स्टेशन कॉलोनी तक पहुंचना काफी मुश्किल होगा। पुल पार करते ही रेलवे कर्मचारी कोचिंग डिपो पहुंच जाते थे वहीं आम लोग भी हिल कॉलोनी से ओल्ड स्टेशन कॉलोनी आसानी से पहुंच जाते थे। अब हिल कॉलोनी से ओल्ड स्टेशन कॉलोनी पहुंचने के लिए काफी घूमकर जाना होगा। पैदल जाने वाले बरमसिया रेलवे फाटक या धनबाद स्टेशन के रेलवे ओवरब्रिज को पार कर दक्षिणी छोर पर पहुंचेंगे और फिर वहां से रेलवे इंस्टीट्यूट कॉलोनी होकर ओल्ड स्टेशन कॉलोनी आना होगा। दूसरा विकल्प बरमसिया फाठक होकर होगा। फाटक पार कर ओल्ड स्टेशन कॉलोनी आना होगा।

 स्वीकृत है नया ब्रिज पर 70 फीसद तक काम बाकी

 काठ पुल के बगल से होकर नया फुट ओवरब्रिज स्वीकृत है। ओवरब्रिज निर्माण का काम भी शुरू हो चुका है। पर अब तक बमुश्किल 25 से 30 फीसद ही काम हो सका है। 70 फीसद तक काम बाकी है। कोरोना की वजह से अभी निर्माण काम बंद है। शुरू होने के बाद भी इसे पूरा होने में कम से कम 6 महीने लगेंगे।

chat bot
आपका साथी