सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने की तैयारियों से रूबरू होने पहुंचे डीआरएम

धनबाद हावड़ा से नई दिल्ली के बीच अगले कुछ सालों में सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने की तैयारी है। ट्रेनों की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा होने से हावड़ा से नई दिल्ली का सफर 12 घंटे में पूरा हो सकेगा। अभी अधिकतम 130 किमी प्रति घंटा की गति से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस से हावड़ा से नई दिल्ली का फासला 17 घंटे 15 मिनट में पूरा होता है। भविष्य की परियोजना को लेकर धनबाद रेल मंडल में प्रधानखंता से मानपुर के बीच तेजी से काम चल रहा है। अब तक हुए काम की प्रगति देखने शनिवार को डीआरएम आशीष बंसल ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन के दौरे पर निकले हैं। उन्होंने धनबाद से गया के बीच परसाबाद-दसरा रेलखंड पर बने वर्षो पुराने रेल ब्रिज की स्थिति देखी और इंजीनियरिग विभाग के अधिकारियों से ब्रिज के मजबूतीकरण को लेकर अब तक हुए कार्यो की जानकारी ली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 01:55 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 01:55 AM (IST)
सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने की तैयारियों से रूबरू होने पहुंचे डीआरएम
सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने की तैयारियों से रूबरू होने पहुंचे डीआरएम

जागरण संवाददाता, धनबाद : हावड़ा से नई दिल्ली के बीच अगले कुछ सालों में सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने की तैयारी है। ट्रेनों की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा होने से हावड़ा से नई दिल्ली का सफर 12 घंटे में पूरा हो सकेगा। अभी अधिकतम 130 किमी प्रति घंटा की गति से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस से हावड़ा से नई दिल्ली का फासला 17 घंटे 15 मिनट में पूरा होता है। भविष्य की परियोजना को लेकर धनबाद रेल मंडल में प्रधानखंता से मानपुर के बीच तेजी से काम चल रहा है। अब तक हुए काम की प्रगति देखने शनिवार को डीआरएम आशीष बंसल ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन के दौरे पर निकले हैं। उन्होंने धनबाद से गया के बीच परसाबाद-दसरा रेलखंड पर बने वर्षो पुराने रेल ब्रिज की स्थिति देखी और इंजीनियरिग विभाग के अधिकारियों से ब्रिज के मजबूतीकरण को लेकर अब तक हुए कार्यो की जानकारी ली। धनबाद से गया के बीच स्थित दूसरे रेल पुलों की मौजूदा स्थिति से भी रूबरू हुए। इस दौरान यात्री सुविधाओं को लेकर भी कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

हावड़ा-नई दिल्ली के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन परियोजना के लिए इस बजट में 1341 करोड़ की स्वीकृति मिली है। धनबाद रेल मंडल के प्रधानखंता से मानपुर तक 200 किमी रेल मार्ग को अपग्रेड करने के लिए तकरीबन 200 करोड़ का फंड स्वीकृत हुआ है। इस राशि से सिग्नलिग के अपग्रेडेशन और सिग्नल पोल की दूरी बढ़ाने, ओवरहेड तार का क्षमता विस्तार के साथ-साथ मौजूदा रेल ब्रिज का मजबूतीकरण शामिल है। रेलवे ट्रैक के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ धनबाद-मानपुर के बीच रेलवे फाटकों को बंद कर रेल ओवरब्रिज और सब-वे निर्माण भी हो रहे हैं। कुल 39 ओवरब्रिज और सब-वे का निर्माण होगा जिनमें सब-वे रेलवे बना रही है। ओवरब्रिज का निर्माण रेलवे और राज्य सरकारों की साझेदारी में हो रही है।

chat bot
आपका साथी