सपने देखें और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें : यश

संस झरिया आइएएस बनना है तो इसके लिए लगन से तैयारी करें। देश सेवा का भाव हमेशा अपने दिलों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:22 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:22 PM (IST)
सपने देखें और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें : यश
सपने देखें और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें : यश

संस, झरिया : आइएएस बनना है तो इसके लिए लगन से तैयारी करें। देश सेवा का भाव हमेशा अपने दिलों में रखे। लोगों के लिए कुछ करने का आपमें जज्बा हो। इसके लिए भारतीय संविधान की ओर से ताकत भी दी गई है। सिविल सर्वेंट की इज्जत इसलिए नहीं होनी चाहिए की वह आइएएस है। उसकी इज्जत उनकी ओर से किए गए बेहतरीन कार्य के लिए होना चाहिए। इस सोच के साथ आइएएस नहीं बनें कि मेरा हर जगह सम्मान होगा। सम्मान हो तो अच्छा, नहीं हो तो भी अच्छा। उक्त बातें सोमवार की रात अग्रसेन भवन झरिया में यूपीएससी की परीक्षा में देश भर में चौथा स्थान प्राप्त करनेवाले झरिया पोद्दारपाड़ा निवासी यश जालूका ने कही। झरिया मारवाड़ी सम्मेलन व मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की ओर से यश के लिए शाबाश यश अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था। दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यश ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपने देखें और उस सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें। कहा कि इस परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त करने में मेरा छोटा रोल था। पिता मनोज जालूका, मां शोभा देवी की प्रेरणा व सहयोग से यहां तक पहुंचा। मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के अध्यक्ष डा ओपी अग्रवाल ने इस दौरान यश को स्मृतिचिह्न देकर व शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। कहा कि यश ने अपनी प्रतिभा से झरिया का नाम रोशन कर मारवाड़ी समाज को गौरवान्वित किया है। मौके पर पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, संजय झुनझुनवाला, विनोद अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, झरिया के अध्यक्ष श्याम सुंदर साह, विशाल पलसानिया, हरीश काजरिया, द्वारका प्रसाद गोयनका आदि ने स्वागत किया। मौके पर विवेक लिल्हा, शिव कुमार अग्रवाल, रविकांत अग्रवाल, चंदन पटवारी, आयुष जालान, सीमा अग्रवाल, विवेक जालूका, गणेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, चेतन तुलस्यान के अलावा समाज के अनेक गणमान्य लोग थे।

chat bot
आपका साथी