बलिदान दिवस पर याद किए गए डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बूथ स्तर पर मनाया। इस दौरान जगह-जगह पौधरोपण किया गया। पौधरोपण का अभियान मुखर्जी की जयंती नौ जुलाई तक चलाया जाएगा। वहीं जलस्त्रोतों को प्लास्टिक मुक्त करने का अभियान भी शुरू किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 02:26 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 02:26 AM (IST)
बलिदान दिवस पर याद किए गए डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
बलिदान दिवस पर याद किए गए डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

जागरण संवाददाता, धनबाद : जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बूथ स्तर पर मनाया। इस दौरान जगह-जगह पौधरोपण किया गया। पौधरोपण का अभियान मुखर्जी की जयंती नौ जुलाई तक चलाया जाएगा। वहीं जलस्त्रोतों को प्लास्टिक मुक्त करने का अभियान भी शुरू किया गया।सांसद पीएन सिंह ने अपने धनसार स्थित बूथ पर, मनईटांड, बरटांड के कई बूथों पर जाकर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा कार्यकर्ताओं को उनके व्यक्तित्व को जानने और आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। विधायक राज सिन्हा ने जगजीवन नगर स्थित मध्य विद्यालय, मवेशी अस्पताल, हटिया मध्य विद्यालय, मटकुरिया गौशाला तथा बरटांड़ के कई बूथों पर जाकर मुखर्जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने अनेक बूथों पर जाकर मुखर्जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कोला कुसमा स्थित सुबाला हाइलैंड में कई पौधे लगाकर पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। सिंह मेंशन में डा. मुखर्जी को भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष संजय झा, मानस प्रसून, मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी, भाजयुमो अध्यक्ष अमलेश सिंह के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि : श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा, सत्येंद्र कुमार, नितिन भट्ट, महेंद्र शर्मा, प्रियंका पाल, श्रवण राय, देवाशीष पाल, रमा सिन्हा, शकील राणा, रणविजय सिंह, राज कुमार मंडल, संतोषी आनंद, अमरजीत कुमार, पुष्पा राय, प्रितपाल सिंह अजमानी, निर्मल प्रधान, लल्लू तिवारी, सुशील सिंह, चंद्रशेखर मुन्ना, रूपेश सिन्हा, प्रियंका रंजन, उमेश सिंह, अखिलेश झा, अनिल सिन्हा, आशा पांडे, शीशम राऊत, दीपक झा, मुकेश सोनी, अजीत शर्मा, अरूण सिंह, राजा राजपाल, जीत सोनी, दीपक साल, विजय सैनी, भागीरथ, राणा सिंह, पिटू सिंह, विजय ठाकुर, पप्पू गुप्ता, अमित सिंह, किशोर मंडल, अनिल शर्मा, डीके सिंह, मनोज सिंह, मनोज भवानी, बीपी सिन्हा, राज कुमार, बृजनंदन शर्मा, हुलास दास, अजीत पोद्दार, छोटू सिंह, हराधन दास, टुन्ना सिंह, एके दत्ता, मनोज भवानी, किरण सिंह, शगुन वर्मा शामिल थे।

chat bot
आपका साथी