शरीर की सुंदरता के लिए योग जरूरी : चेतना

संस तिसरा योग करने से तन-मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। शरीर की सुंदरता बढ़ती है। उक्त बाते

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:49 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:49 PM (IST)
शरीर की सुंदरता के लिए योग जरूरी : चेतना
शरीर की सुंदरता के लिए योग जरूरी : चेतना

संस, तिसरा : योग करने से तन-मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। शरीर की सुंदरता बढ़ती है। उक्त बातें सुरभि महिला समिति लोदना क्षेत्र की अध्यक्ष चेतना कुमार ने शुक्रवार को गोल्डन पहाड़ी दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित योग शिविर में कही। दीक्षा महिला मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम योग किट व दरी दी। कहा कि कोयलांचल में अनेक मजदूर कालोनी हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग जरूर करना चाहिए। योग करने से बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। चेतना ने कहा कि दीक्षा महिला मंडल की ओर से यह कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में चलाया जा रहा है। भागदौड़ की आज की दुनिया में अपने लिए सभी को योग के लिए समय निकालना होगा। योग गुरु महेश प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक लोगों को योग करना चाहिए। योग करने से तन-मन हमेशा स्वस्थ रहता है। मौके पर महिला मंडल की स्मिता अखाड़े, अंजू गुप्ता, अनिता कुमारी, सविता सिंह, तंदा मंडल, पुष्पा सिंह, सुचित्रा सिन्हा, अंजली पांडेय परियोजना पदाधिकारी पंकज कुमार, शिव कुमार सिंह, संजीत सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, विपिन कुमार सिन्हा, उमेश सिंह, निरंजन सिन्हा, रामेश्वर सिंह, रीना देवी, निधि प्रकाश, नंदिनी, सीमा रुचि आदि थे।

chat bot
आपका साथी