20 निश्शक्तों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण

संस महुदा पाथरगड़िया पंचायत के कंचनपुर बस्ती में सोमवार को झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:31 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:31 PM (IST)
20 निश्शक्तों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण
20 निश्शक्तों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण

संस, महुदा: पाथरगड़िया पंचायत के कंचनपुर बस्ती में सोमवार को झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट धनबाद के द्वारा जीव दीया फाउंडेशन के सहयोग से 20 निश्शक्तों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। जिप सदस्य संतोष कुमार महतो ने सभी निश्शक्तों के बीच ट्राइसाइकिल दिया। संतोष ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा निष्शक्त व्यक्तियों को ट्राई साइकिल देकर सराहनीय कार्य किया है। ये लोग भी हमारे समाज के लोग हैं इनका हौसला बढ़ाना हमारा कर्तव्य है। ट्रस्ट द्वारा असहाय एवं जरूरतमंदों के बीच लंबे समय से कार्य किया जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर रवानी ने कहा कि आज से निश्शक्तों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण शुरू किया गया है। शीघ्र ही व्हील चेयर का भी वितरण किया जाएगा। धनबाद के साथ गिरिडीह व दुमका जिले में भी ट्राई साइकिल एवं व्हील चेयर का वितरण किया जाएगा।

मौके पर हलिमा एजाज, विनोद महतो, नईमुद्दीन अंसारी, बसंती गोस्वामी, भागीरथ सिंह, मनोहर महतो, दिनेश प्रमाणिक, रेखा देवी, अनेश महतो, मुकुंद महतो, जमील अख्तर आदि मौजूद थे।

--------------------

मुचराईडीह फाटक दोपहर 12 से दो बजे तक रहेगा बंद

संस, महुदा: धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर अवस्थित मुचराईडीह रेलवे फाटक मंगलवार को यातायात के लिए दोपहर 12 बजे से दो बजे तक बंद रहेगा। यह जानकारी महुदा रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता इंदरलाल महतो ने दिया। उन्होंने बताया कि रेलवे के अति आवश्यक कार्य के लिये मुचराईडीह रेलवे क्रासिग संख्या बीजी 22 मंगलवार को दोपहर दो घंटे के लिये बंद रहेगा। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों से अपील किया है कि फाटक बंद रहने की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। फाटक बंद रहने से वाहन चालक महुदा मोड़ से नावागढ़, कतरास होते हुए धनबाद आना जाना कर सकते हैं। धनबाद से बोकारो की ओर जाने वाले वाहन चालक भी उसी रास्ते से आना जाना कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी