पत्नी नहीं कर सकी शक की दवा, पति ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस Dhanbad News

धीरज कुमार शर्मा कांडा स्थित एक हल्दी फैक्ट्री में काम करता था। 2012 में उसकी शादी धनबाद में ही मधु से हुई थी। उसकी एक 5 वर्ष की बेटी भी है। आए दिन दोनों में अक्सर झगड़े होते रहते थे।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 02:07 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 02:14 PM (IST)
पत्नी नहीं कर सकी शक की दवा, पति ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस Dhanbad News
हाउसिंग कालोनी निवासी धीरज कुमार शर्मा ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता,धनबाद। धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग कॉलोनी निवासी धीरज कुमार शर्मा ने फांसी लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना रविवार की सुबह की है। मामले की सूचना धनबाद थाना को दी गई। पुलिस ने आकर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में धनबाद थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

कैसे हुई घटना

बताया जा रहा है कि धीरज कुमार शर्मा कांड्रा स्थित एक हल्दी फैक्ट्री में काम करता था। 2012 में उनकी शादी धनबाद में ही मधु से हुई थी। धीरज शर्मा की एक 5 वर्ष की बेटी भी है। आए दिन दोनों में अक्सर झगड़े होते रहते थे। धीरज शर्मा को शक था कि उनकी पत्नी का अवैध संबंध हल्दी फैक्ट्री के मालिक आनंद साव से है। कल रात भी इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था जिसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सुबह जब धीरज ने देर तक दरवाजा नहीं खोला तो उसकी पत्नी ने खिड़की से झांक कर देखा। देखने पर पता चला कि धीरज फंदे के सहारे फांसी से लटका हुआ है। इसके बाद उसने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक आनंद साव को दी। आनंद ने अपने अपने कर्मचारी मंटू साव को धीरज के घर भेजा।

हल्की फैक्ट्री के कर्मचारी ने पुलिस को दी सूचना

मंटू ने बताया कि आनंद साव ने उसे यह कक्कर घर भेजा था कि दोनों में झगड़ा हो रहा है। इस बात की जानकारी नहीं थी कि धीरज ने फांसी लगा ली है। मंटू ने ही मामले की सूचना धनबाद थाना को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी