जय श्री राम के उद्घोष से गूंजा धनबाद का धारकीरो, तस्‍वीरों में देख‍िए शोभा यात्रा की झलक Dhanbad News

धारकीरो में पांच द‍िवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन। मंगलवार को यज्ञ स्‍थल से भव्‍य कलश यात्रा न‍िकाली गई। 251 युवत‍ियां व महिलाएं इसमें शाम‍िल हुई। गाजे बाजे के साथ यात्रा यज्ञ स्‍थल से रवानी टोली से होते हुए धारकीरों व लेवाटांड के बाद कतरी नदी पहुंची।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 04:45 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 04:46 PM (IST)
जय श्री राम के उद्घोष से गूंजा धनबाद का धारकीरो, तस्‍वीरों में देख‍िए शोभा यात्रा की झलक Dhanbad News
251 युवत‍ियां व महिलाएं कलश यात्रा में शाम‍िल हुई। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

 धनबाद, जेएनएन: धारकीरो में पांच द‍िवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन। मंगलवार को यज्ञ स्‍थल से भव्‍य कलश यात्रा न‍िकाली गई। 251 युवत‍ियां व महिलाएं इसमें शाम‍िल  हुई। गाजे बाजे के साथ यात्रा यज्ञ स्‍थल से रवानी टोली से होते हुए धारकीरों व लेवाटांड के बाद  कतरी नदी पहुंची। 

इस दौरान मांं भगवती, जय श्री राम के उद्घोष से पूरा इलाका गूंज उठा। कतरी नदी तट पर आचार्य द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर कलश में जल उठाया गया। उसके बाद यात्रा में शामिल श्रद्धालु यज्ञ मंडप पहुंंचे। जहां कलश को मंडप में स्थापित किया गया। साथ ही आचार्य द्वारा संकल्पित यजमानों के सहयोग से  वेदी बनाया गया एवं मंडप सजावट की गई। 

धारकीरो में शतचंडी महायज्ञ का यह 28 वां आयोजन है। (जागरण)

परंपरा के अनुसार इसके पूर्व  आयोजन समिति के सदस्य कांको मठ पहुंचे। जहां दंडीस्वामी ऋषिकेश आश्रम एवं सुरेश्वरि आश्रम (तारकेश्वर मठ) का आशीर्वाद लिया। धारकीरो में शतचंडी महायज्ञ का यह 28 वां आयोजन है। एवं कांको मठ के स्वामी जी के निर्देशानुसार यज्ञ का आयोजन होता आ रहा है। 

यज्ञ को सफल बनाने में ज्ञान चंद्र तिवारी (अध्यक्ष), पीयूष तिवारी (सचिव), देवांशु तिवारी, उपेंद्र नाथ तिवारी, कृपा शंकर तिवारी, नकुल चंद्र तिवारी,पशुपति नाथ तिवारी,हरि प्रसाद तिवारी,लाडू गोपाल तिवारी,दीपक तिवारी, मुकेश प्रसाद तिवारी, दुलाल तिवारी,मंजीत तिवारी, सचिन तिवारी, सुमन तिवारी आदि सहयोग कर रहे है।

chat bot
आपका साथी