दो दिन और बदला रहेगा मौसम का मिजाज, थम-थम कर होगी बारिश

धनबाद, जेएनएन। बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहे डिप्रेशन के कारण धनबाद

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 01:23 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 01:23 PM (IST)
दो दिन और बदला रहेगा मौसम का मिजाज, थम-थम कर होगी बारिश
दो दिन और बदला रहेगा मौसम का मिजाज, थम-थम कर होगी बारिश

धनबाद, जेएनएन। बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहे डिप्रेशन के कारण धनबाद समेत पूरे झारखंड और बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। अगले दो दिनों तक आबोहवा ऐसी ही बनी रहेगी और इस दौरान थम-थम कर बारिश भी होगी।

इस बारे में भागा पॉलीटेक्निक के प्राचार्य सह मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर अब डिप्रेशन का रूप ले चुका है। डिप्रेशन के चक्रवात में भी बदलने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो तेज-आंधी के साथ बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहे डिप्रेशन से फिडर बादल मिल रहे हैं। फिडर बादलों की आवाजाही की वजह से यहां बीच-बीच में बारिश हो रही है। अगले दो दिनों तक बादल गुजरेंगे जिस दौरान बारिश होगी। डिप्रेशन के पूरी तरह आंध्र प्रदेश में प्रवेश कर जाने के बाद यहां मौसम साफ होगा।

chat bot
आपका साथी