Dhanbad Youth Point Of View: झरिया से ही धनबाद की पहचान, प्रदूषण व जमींंदोज की घटनाओं पर लगे लगाम

पुलिस कॉलोनी झरिया के रहने वाले राहुल ने बताया क‍ि झरिया पे सरकार को थोड़ा ज्यादा ध्यान देना होगा। बीसीसीएल ने कोयला खदानों कोयला निकालकर इसे खोखला कर दिया है। उन सभी खदानों में बालू भराव करना था।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 11:39 AM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 12:19 PM (IST)
Dhanbad Youth Point Of View: झरिया से ही धनबाद की पहचान,  प्रदूषण व जमींंदोज की घटनाओं पर लगे लगाम
पुलिस कॉलोनी झरिया के रहने वाले राहुल ने बताया क‍ि झरिया पे सरकार को थोड़ा ज्यादा ध्यान देना होगा। (जागरण)

पुलिस कॉलोनी झरिया के रहने वाले राहुल ने बताया क‍ि झरिया पे सरकार को थोड़ा ज्यादा ध्यान देना होगा। बीसीसीएल ने कोयला खदानों कोयला निकालकर इसे खोखला कर दिया है। उन सभी खदानों में बालू भराव करना था। कोयला निकालने के बाद यदि बालू भर दिया जाता तो जमीन खोखली नहीं होती, आदमी की जान नहीं जाती। कुछ साल पहले इंदिरा चौक पर बाप बेटे जमींदोज हो गए थे। अगर कोयला निकलने के साथ साथ उसकी भराई भी की जाती तो आज शायद झरिया और धनबाद की विकास की गति को चार चांद लग जाते। एक सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि धनबाद के माथे पर गंदे शहर का तमगा लगा है। साफ सफाई पे भी ध्यान देना होगा। यहां के लोग कहीं बाहर जाते हैं और कोई पूछता है, आप कहां से हो तो धनबाद का नाम सुनकर बोलता वहां तो बहुत प्रदूषण है। आप लोग कैसे रहते हैं। मेरे साथ ऐसा कई बार हो चुका है। कई बार तो मजाक भी बना। मेरे शहर का ये गंदगी का धब्बा हमसब धनबादवासियों को मिलकर मिटाना होाग।

जहां तहां कचरा नहीं फेंकना होगा। आसपास साफ सफाई रखनी होगी। लोगों को जागरूक करना होगा कि जैसे आप अपने घर को साफ रखते हैं, वैसे ही आसपास भी साफ रखें। इससे हम लोगों को ही लाभ होगा। बहुत तरह की बीमारियां नहीं पैदा होंगी। पेड़-पौधा लगाना होगा। सबसे अहम काम सरकार को यह करना होगा कि सड़क पर पानी का छिड़काव करना होगा। धनबाद को विकसित होने में सबसे अहम झरिया है। सरकार को झरिया पे विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि झरिया से ही धनबाद को जाना जाता है। जब यह शहर ही नहीं बचेगा तो इसका खामियाजा धनबाद को भी उठाना होगा। झरिया एक ऐसा शहर है, जहां हर तरह के आदमी मिलेंगे।

धनबाद के व‍िवेक ने बताया क‍ि हमारा शहर किस मामले में विख्यात है। जानते हैं।  ग्रीनपीस संस्था की रिपोर्ट के अनुसार झरिया पहला धनबाद दूसरा प्रदूषित इलाका है। हमें यह बताया जाता है कि हमारा शहर कोयला खनन के लिए मशहूर है। यह बात सत्य है। धनबाद में औद्योगिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और वाणिज्य अतिव्यापक है। यह सब विशेषता होते हुए भी हमारा धनबाद केवल देश में सबसे प्रदूषित शहर के रूप में जाना जाता है। तो आइए मिलकर हम संकल्प लें कि हम आने वाले भविष्य में अपने धनबाद को प्रदूषित रहित बनाए।

chat bot
आपका साथी