Dhanbad के बल‍ियापुर में युवक ने व‍िवाह‍िता के साथ क‍िया गंदा काम, मुंह खोलने पर दी वीड‍ियो वायरल करने की धमकी

बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पलानी पंचायत गांव के एक खेत में गुरुवार को एक युवक ने ग्रामीण विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। ग्रामीण महिला ने बताया कि खेत में सब्जी तोड़ने गई थी।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 02:19 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 02:24 PM (IST)
Dhanbad के बल‍ियापुर में युवक ने व‍िवाह‍िता के साथ क‍िया गंदा काम, मुंह खोलने पर दी वीड‍ियो वायरल करने की धमकी
ग्रामीण महिला ने बताया कि खेत में सब्जी तोड़ने गई थी। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, झर‍िया : बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पलानी पंचायत गांव के एक खेत में गुरुवार को एक युवक ने ग्रामीण विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। ग्रामीण महिला ने बताया कि खेत में सब्जी तोड़ने गई थी। तभी गांव के ही एक युवक ने डरा धमका कर मेरे साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक की ओर से मोबाइल से वीडियो भी बनाया गया। हल्ला करने या किसी को बताने पर महिला को दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने घर आकर स्वजनों को घटना की जानकारी। उसके बाद बलियापुर थाना में युवक के खिलाफ शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

chat bot
आपका साथी