Dhanbad News: कृषक महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बताए गए कृषि के तरीके तथा वितरण किए गए बीज

अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र धनबाद में पोषक वाटिका महाअभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य ग्रोवर तथा मुखिया नीलिमा महतो ने की। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा नामित 41 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:15 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:15 PM (IST)
Dhanbad News: कृषक महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बताए गए कृषि के तरीके तथा वितरण किए गए बीज
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा नामित 41 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, धनबादः अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र धनबाद में पोषक वाटिका महाअभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य ग्रोवर तथा मुखिया नीलिमा महतो ने की। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा नामित 41 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 43 पोषण सखी, 78 बच्चियां व 24 कृषक महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम के अंतर्गत एलसीडी के माध्यम से कृषि एवं कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भारत सरकार का सजीव प्रसारण भी प्रतिभागी कृषक महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण सखी तथा कन्या को दिखाया गया।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. ललित कुमार दास ने अपने संबोधन में सुपोषित रहने के लिए पोषण वाटिका के महत्व व उपयोगिता पर विस्तार पूर्वक चर्चा किए। डा. सीमा सिंह ने मोटे अनाज में उपस्थित पोषक तत्व तथा प्रोटीन विटामिन के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं अपने दैनिक आहार में शामिल करने पर जोर दिया तथा ग्रोवर ने अपने संबोधन में कृषि विज्ञान केंद्र धनबाद द्वारा प्रयास की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों से केंद्र से जुड़े रहने की अपील की। डा. नवीन कुमार ने वितरित किए गए पौधों को लगाने व रख रखाव की पूरी जानकारी दी। डा. आदर्श कुमार श्रीवास्तव ने पोषण वाटिका को सफल बनाने के लिए मिट्टी जांच की चर्चा की। पोषण वाटिका स्थापित करने हेतु केंद्र की ओर से अमरूद के 105 पौधों,  सब्जी के 100 बीज किट का भी वितरण समस्त प्रतिभागियों को किया गया तथा केंद्र पर भी वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के बाद आए हुए प्रतिभागी कन्याओं तथा किसानों को पौष्टिक अल्पाहार का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों को डा. राजीव कुमार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

chat bot
आपका साथी