Elephant Attack In Dhanbad: गिरिडीह के बाद पड़ोस में भी हाथियों का उत्पात, टुंडी की महिला का उखाड़ा हाथ

Elephant Attack In Dhanbad धनबाद के पड़ोस का जिला गिरिडीह में हाथियों का खाैस सिर चढ़कर बोल रहा है। झुंड से बिछड़े दो हाथियों ने 5 लोगों को कुचल कर मार डाला है। गिरिडीह से लगे धनबाद के टुंडी प्रखंड में भी हाथियों का उत्पात बढ़ गया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:52 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:25 PM (IST)
Elephant Attack In Dhanbad: गिरिडीह के बाद पड़ोस में भी हाथियों का उत्पात, टुंडी की महिला का उखाड़ा हाथ
टुंडी में हाथियों का हमला ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, टुंडी। धनबाद के पश्चिमी टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खटजोरी गांव में झुंड से बिछड़े हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उसने एक महिला का हाथ उखाड़ दिया। स्वजन आनन-फानन में उसे एसएनएम एमसीएच इलाज के लिए ले गए जहां महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हाथी हमले के बाद लोग खौफ में हैं। टुंडी से लगे गिरिडीह जिले में भी हाथियों का उत्पाद जारी है। पांच लोगों को कुचल कर मार डाला है। 

बताया जाता है कि शनिवार की रात लगभग दस बजे के आसपास झुंड से बिछड़ा एक हाथी खटजोरी गांव में आ धमका।  इससे गांव में एकाएक देखकर भगदड़ मच गई। स्थानीय ग्रामीण एकजुटता का परिचय देते हुए मशाल जलाकर हाथी को भगाने का प्रयास कर रहे थे कि इतने में वह अकबकाकर हलाल मंडल के घर जा धमका । इसी दौरान आंगन में निकली हलाल मंडल की 59 वर्षीय पत्नी यशोदा देवी चपेट आ गई। उसके हाथ को सुंड से मोड़ते हुए अलग कर दिया जिससे महिला बिलखते हुए बेहोश होकर गिर गई। स्वजन लगभग दो घंटे बाद धनबाद इलाज के लिए ले गए ।

डाक्टरों के अनुसार रविवार अहले सुबह से उसकी हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। यही नहीं हाथी खटजोरी के बाद मनियाडीह बाजार आ धमका जहां सुनिल दां के मिष्ठान भंडार का शटर तोड़ते हुए अंदर रखी मिठाई समेत कर्ई स्वादिष्ट सामग्रियों को खा गया। साथ ही कर्ई सामग्रियों को तितर बितर कर दिया।वन विभाग के मशालची एवं ग्रामीणों ने मशाल जलाकर उसे खदेड़ कर टुंडी पहाड़ चड़ा दिया। हाथी के भय से ग्रामीण रातभर रात जगा को विवश थे।

chat bot
आपका साथी