Dhanbad Weather Forecast: इस सप्ताह जारी रहेगी बादलों की आवाजाही, जानें कैसा रहेगा माैसम का हाल

Dhanbad Weather Forecast मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। उसके बाद तापमान तीन से चार डिग्री तक बढ़ सकता है। झारखंड में मौसम को लेकर फिलहाल कोई बड़े बदलाव की सूचना नहीं है।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 07:50 AM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 07:50 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: इस सप्ताह जारी रहेगी बादलों की आवाजाही, जानें कैसा रहेगा माैसम का हाल
धनबाद के आसमान में बादलों का नजारा ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। इस हफ्ते ठंड से राहत रहेगी। शनिवार तक ज्यादा ठंड नहीं रहेगी। अधिकतम तापमान 26 से  28 तक रहेगा वहीं न्यूनतम तापमान भी 12-13 डिग्री पर रहेगा। सुबह धुंध छाने के बाद आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बादल रहने से ठंड का एहसास कम होगा। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। उसके बाद तापमान तीन से चार डिग्री तक बढ़ सकता है। झारखंड में मौसम को लेकर फिलहाल कोई बड़े बदलाव की सूचना नहीं है। उत्तर पश्चिम से हवा चलती रहेगी जिससे शाम में ठंड का एहसास होगा। दिन में ठंड कम रहेगी। धनबाद के साथ ही पड़ोस के जिले बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा में भी ठंड कम रहेगी। अगले सप्ताह से मौसम फिर बदल सकता है।

धनबाद में मंगलवार सुबह से ही मौसम सामान्य रूप से साफ रहा। सुबह सात बजे तक धूप खिल गयी। हालाकिं पश्चिमी हवाओं के कारण लोगों को कनकनी का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में धनबाद और आसपास के जिलों में गर्मी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रांची के आकाशीय लक्षण में में 13 फरवरी तक खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोब का असर देखने को नहीं मिल रहा है।

शुक्रवार तक का संभावित तापमान मंगलवार अधिकतम 26 न्यूनतम 12 बुधवार अधिकतम 26 न्यूनतम 12 गुरुवार अधिकतम 27 न्यूनतम 12 शुक्रवार अधिकतम 28 न्यूनतम 13

chat bot
आपका साथी