Dhanbad Whether Forecast: निवार चक्रवात का असर आज भी, छाए रहेंगे आसमान में बादल पर बारिश की संभावना नहीं

बंगाल की खाड़ी में आए ईरानी चक्रवात निवार अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ कि एक और चक्रवात के दस्तक देने की संभावना बन गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 08:12 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 10:25 AM (IST)
Dhanbad Whether Forecast: निवार चक्रवात का असर आज भी, छाए रहेंगे आसमान में बादल पर बारिश की संभावना नहीं
बंगाल की खाड़ी में आए ईरानी चक्रवात निवार अभी पूरी तरह खत्म नहीं

जागरण संवाददाता, धनबाद : बंगाल की खाड़ी में आए ईरानी चक्रवात निवार अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ कि एक और चक्रवात के दस्तक देने की संभावना बन गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर जन्म ले चुका है जिसके अगले 36 घंटे के दौरान डीप डिप्रेशन में बदलने के आसार हैं। फिर अगले 24 घंटे में यह और ताकवर हो सकता है। इससे एक बार फिर दक्षिण भारत में भारी आधी-बारिश की संभावना है। दो दिसंबर को दक्षिण भारत में इसका असर ज्यादा दिखने का अनुमान है। इस दौरान धनबाद और आसपास भी बादलों की आवाजाही शुरू होगी जिससे यहां की फिजा में बदलाव होगा। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इधर, चक्रवात निवार का असर शनिवार को भी धनबाद में दिखेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि बादलों की आवाजाही के बीच पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से ठंड भी अपना असर दिखाएगी। समुद्री बादलों से तापमान में आंशिक बदलाव हो सकता है। बारिश की संभावना नहीं है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात को लेकर मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव का मानना है कि समुद्र की सतह के तापमान बढ़ने से ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हो रही है। लोगों को इसके लिये विशेष एहतियात बरतनें की जरूरत है। अच्‍छी बात यह है कि बारिश की संभावना कम है। बारिश होने से लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।

 एक दिसंबर तक का संभावित तापमान

शनिवार अधिकतम 27 न्यूनतम 13

रविवार अधिकतम 26 न्यूनतम 11

सोमवार अधिकतम 26 न्यूनतम 11

मंगलवार अधिकतम 26 न्यूनतम 12

chat bot
आपका साथी