Dhanbad Wether Forecast: बदला-बदला दिख रहा माैसम का मिजाज, आसमान में जमे बदरा दिखाएंगे अपना असर

Dhanbad Wether Forecast धनबाद के साथ साथ बोकारो और गिरिडीह में भी बादल गरजने और हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही दुमका में भी बुधवार को बादल गरजने के साथ बारिश हो सकती है। इससे माैसम में मिजाज में बदलाव के आसार हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 07:57 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 08:05 AM (IST)
Dhanbad Wether Forecast: बदला-बदला दिख रहा माैसम का मिजाज, आसमान में जमे बदरा दिखाएंगे अपना असर
आसमान में बादल से बदल रहा माैसम का मिजाज ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। बुधवार को रामनवमी है। इसके साथ ही चैत्र नवरात्र का समापन हो जाएगा। नवरात्र के अंतिम दिन मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने संभावना है। धूप नहीं खिलने से गर्मी का एहसास कम होने और थोड़ी राहत मिलने का अनुमान है। मौसम विभाग की माने तो 21 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्से में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 22 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी भाग में तेज बादल गरजने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। दोनों दिन धनबाद में बादल रहने के संकेत मिल रहे हैं।

बुधवार को जहां दिन भर बादल रहेंगे वही गुरुवार को बादलों की आवाजाही के बीच धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। धनबाद के साथ साथ बोकारो और गिरिडीह में भी बादल गरजने और हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही दुमका में भी बुधवार को बादल गरजने के साथ बारिश हो सकती है।

25 अप्रैल तक का संभावित तापमान बुधवार अधिकतम 38 न्यूनतम 25 गुरुवार अधिकतम 35 न्यूनतम 23 शुक्रवार अधिकतम 38 न्यूनतम 23 शनिवार अधिकतम 40 न्यूनतम 24 रविवार अधिकतम 40 न्यूनतम 24

chat bot
आपका साथी