Dhanbad Weather Update: मौसम के यू टर्न का मजा आम जन के साथ-साथ सेल‍िब्र‍िटी ने भी ल‍िया

पिछले हफ्ते से लगातार बारिश के बाद सोमवार से मौसम ने रंग बदलना शुरू कर दिया है। सुबह से धूप खिलने के बाद अचानक आसमान में बादल छा रहे हैं और गरज के साथ बारिश हो रही है। मंगलवार को भी सुबह से ही धूप खिली है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 01:22 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:30 PM (IST)
Dhanbad Weather Update: मौसम के  यू टर्न का मजा आम जन के साथ-साथ सेल‍िब्र‍िटी ने भी ल‍िया
मौसम का मजा लेते हुए बॉलीवुड स्‍टार जावेद पठान। (जागरण)

धनबाद, जेएनएन : आज सुबह धूप न‍िकली, मौसम में गर्माहट बहुत थी। लेक‍िन अचानक बादलों ने अपना रूप द‍िखाया और जब मौसम ने अंगड़ाई ली तो कोई भी अपने को रोक न सका। मौसम का ऐसा अंदाज बदला, ऐसा रुमानी हुआ क‍ि इसमें आम जन ही नहीं बल्‍कि बड़े-बड़े सेल‍िब्र‍िटी भी इसका अलग अंदाज में लुफ्त ल‍िए। झर‍िया धनबाद में बॉलीवुड स्‍टार जावेद पठान इन द‍िनों कोरोना में अपने घर आए हुए है, मौसम की इस अंगड़ाई को देखकर वे भी अपने को रोक न सके और अपने घर से बाहर न‍िकलते हुए उन्‍होंने प्रकृत‍ि का भरपूर मजा ल‍िया।   

पिछले हफ्ते से लगातार बारिश के बाद सोमवार से मौसम ने रंग बदलना शुरू कर दिया है। सुबह से धूप खिलने के बाद अचानक आसमान में बादल छा रहे हैं और गरज के साथ बारिश हो रही है। मंगलवार को भी सुबह से ही धूप खिली थीी। गर्मी अपना तेवर दिखा रही थी । । कुछ ही देर में मौसम के यू टर्न लेने के संकेत मौसम विभाग ने दे दिए थेे। धनबाद के साथ-साथ बोकारो और गिरिडीह में भी अगले कुछ देर में मेघ गर्जन के साथ बारिश की प्रबल संभावना जताई गई । तेज हवा के साथ बारिश होगी। आसमानी बिजली का भी खतरा रहेगा। 

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश के दक्षिण पूर्वी हिस्से और उसके आसपास लो प्रेशर बना हुआ है। लो प्रेशर से बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर पूर्वी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक छाए हुए हैं। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम राजस्थान से उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक बादलों की श्रृंखला बनी हुई है जो झारखंड तक फैला हुआ है। इसी वजह से धूप-छांव की आंख-मिचौनी के बीच रह-रह कर बारिश हो रही है।

रविवार 27 जून का संभावित तापमान

मंगलवार अधिकतम 30 न्यूनतम 24

बुधवार अधिकतम 30 न्यूनतम 25

गुरुवार अधिकतम 30 न्यूनतम 24

शुक्रवार अधिकतम 30 न्यूनतम 24

शनिवार अधिकतम 30 न्यूनतम 24

रविवार अधिकतम 30 न्यूनतम 24

chat bot
आपका साथी