Dhanbad Weather Update: बारिश थमते ही चार डिग्री चढ़ा पारा, रात में ठंड का एहसास; जानें अब कैसा रहेगा माैसम

Dhanbad Weather Update बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर से होनेवाली लगातार बारिश का खतरा अब धनबाद से टल गया है। हालांकि बिहार में अब भी लो प्रेशर बना हुआ है। उसके प्रभाव से ही सुबह से आसमान में धूप-छांव की आवाजाही हो रही है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 02:55 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 03:00 PM (IST)
Dhanbad Weather Update: बारिश थमते ही चार डिग्री चढ़ा पारा, रात में ठंड का एहसास; जानें अब कैसा रहेगा माैसम
धनबाद में रात में ठंडक का हो रहा एहसास ( सांकेतिक फोटो)।

जागरण संवाददता, धनबाद। बारिश थमने के साथ ही धनबाद का पारा चढ़ने लगा है। 30 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान बुधवार से 34 पर पहुंच गया। तापमान में इजाफा होते ही गर्मी भी तेवर दिखाने लगी है। अगले कई दिनों में तापमान में किसी बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि रात का मौसम अब सुहाना होने लगा है। शाम ढलने के बाद ही हल्की ठंडी हवाएं राहत देने लगी हैं। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया है।

लगातार बरिश का खतरा टला, फिडर बादल से बरस सकती हैं हल्की फुहारें

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर से होनेवाली लगातार बारिश का खतरा अब धनबाद से टल गया है। हालांकि बिहार में अब भी लो प्रेशर बना हुआ है। उसके प्रभाव से ही सुबह से आसमान में धूप-छांव की आवाजाही हो रही है। कभी धूप खिल रही तो कभी बादल छा रहे हैं। बिहार के लो प्रेशर के फिडर बादल यहां स्थानीय स्तर पर मजबूत हुए तो हल्की बारिश करा सकते हैं।

देर रात से सुबह तक छा रहा धुंध

रात के तापमान में गिरावट के साथ ही धुंध भी छा रहा है। रात से सुबह से वातावरण में धुंध दिख रहा है। इस बारे में मानसून के जानकार डा. एसपी यादव का कहना है कि बरिश से तापमान में गिरावट आ गई है। दूसरी ओर, आसमान में बादल छाए हुए हैं। समुद्री बादल गर्म होते हैं जबकि तापमान कम है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर धुंध जैसी परिस्थिति बन सकती है।ऐसी भी संभावना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने लगा है। इससे हिमालय की ठंडी हवा इस ओर आ रही है और गर्म बादलों से मिलने की वजह से धुंध छा रहा है। इस मौसम में ऐसा होना सामान्य प्रक्रिया है।  

chat bot
आपका साथी