Dhanbad Weather Update: आसमान में बादलों ने डाल रखा डेरा, बीच-बीच में कराएंगे बारिश; जानें आज कैसा रहेगा माैसम

Dhanbad Weather Update धनबाद के साथ ही इसके पड़ोंस के जिले बोकारो गिरिडीह और जामताड़ा के आसमान में काले-काले बादल छाए हुए हैं। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बीच-बीच में बारिश कराते रहेंगे। माैसम विभाग ने 4 और 5 सितंबर को बारिश की संभावना जताई है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 06:58 AM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 07:02 AM (IST)
Dhanbad Weather Update: आसमान में बादलों ने डाल रखा डेरा, बीच-बीच में कराएंगे बारिश; जानें आज कैसा रहेगा माैसम
धनबाद के आसमान में छाए बदरा ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। शुक्रवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच मौसम रंग बदलता रहा। शाम में बारिश की भी संभावना जताई गई थी। देर शाम एकाएक मौसम ने करवट ले लिया। गरज के साथ जोरदार बारिश हुई। लगभग आधे घंटे की बारिश में ही मौसम खुशनुमा हो गया। उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई। मौसम विभाग की मानें तो मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बना रहेगा। कभी धूप खिलेगी तो कभी छांव रहेगा। एकाएक बादल आकर बारिश करा देंगे।

झारखंड के उत्तर, मध्य और पश्चिम भाग में बारिश की संभावना

चार और पांच सितंबर को राज्य के उत्तरी, मध्य और पश्चिमी भागों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद छह ओ सात सितंबर को गरज के साथ बारिश हो सकती है। इन दिनों मानसूनी बादलों के श्रृंखला राजस्थान से होकर उत्तर पूर्व की ओर जा रहे हैं। झारखंड में मानसूनी बादल अभी सक्रिय नहीं है। उत्तर पूर्व की ओर जाने वाले बादलों से अलग-अलग हिस्से में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में फिलहाल सिर्फ दक्षिण पश्चिम की हवाएं चल रही हैं। इन्हीं हवाओं से बादल इधर उधर बारिश करा रहे हैं।

बारिश में कमी से तापमान में बढ़ोत्तरी

बारिश में कमी होने से तापमान में भी थोड़ी बढ़ोत्तरी हो गई है। धनबाद शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया है। एक-दो दिनों तक अधिकतम तापमान के 37 डिग्री के आसपास ही रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद इसमें 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। धनबाद के साथ-साथ पड़ोसी जिलों में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है। देवघर, दुमका , गोड्डा, साहिबगंज , पाकुड़ और गिरिडीह में भी इन दिनों तापमान थोड़ा चढ़ा हुआ है। बारिश होने से कुछ देर के लिए राहत मिल रही है। फिर गर्मी अपना तेवर दिखाना शुरू कर रही है। अगले कई दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी