Dhanbad Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर से 26 तक बदलता रहेगा माैसम, आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी

Dhanbad Weather Forecast धनबाद में अब तक 15 फीसद कम बारिश हुई है। आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 22 सितंबर तक होनेवाली सामान्य बारिश में 15 प्रतिशत की कमी है। ताजा आंकड़े के अनुसार सामान्य बारिश का अनुपात 1027.5 एमएम होना चाहिए। अब तक 868.7 एमएम ही है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 09:41 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 09:41 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर से 26 तक बदलता रहेगा माैसम, आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी
धनबाद में पिछले दो दिन में अच्छी बारिश हुई है। शहर में बारिश का एक नजारा।

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Weather Forecast  बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर का असर धनबाद और आसपास के जिलों में कई दिनों से है। 26 सितंबर तक इसका प्रभाव दिखेगा। इस दौरान धूप-छांव के बीच झमाझम बारिश भी होगी। सोमवार और मंगलवार को धनबाद में अच्छी बारिश हुई। बुधवार सुबह से आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहे हैं। सुबह कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी भी हुई। शाम तक बारिश की संभावना है। माैसम में बदलाव के कारण उमस कम है। पारा कुछ नीचे आया है। 

आसमानी बिजली गिरने का खतरा

मौसम में बदलाव से गर्मी और उमस कम हो गई है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार को 30 पर रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कई दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमानी बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। धबाद के साथ ही गिरिडीह, बोकारो और जामताड़ा जिले में मेघ गर्जन के साथ बारिश की माैसम विभाग ने चेतावनी दी है। 

अब तक 15 फीसद कम बारिश

धनबाद में अब तक 15 फीसद कम बारिश हुई है। आंकड़ों के अनुसार एक जून से 22 सितंबर तक धनबाद में होनेवाली सामान्य बारिश में 15 प्रतिशत की कमी है। ताजा आंकड़े के अनुसार सामान्य बारिश का अनुपात 1027.5 एमएम होना चाहिए। यह अब तक 868.7 एमएम ही है।

  शनिवार तक का धनबाद का संभावित तापमान बुधवार अधिकतम 30 न्यूनतम 25 गुरुवार अधिकतम 33 न्यूनतम 25 शुक्रवार अधिकतम 33 न्यूनतम 26 शनिवार अधिकतम 32 न्यूनतम 25

chat bot
आपका साथी