Dhanbad Weather Forecast: माैसम हुआ शुष्क, अगले 24 से 48 घंटे के अंदर झमाझम बारिश की चेतावनी

Dhanbad Weather Forecast मौसम केंद्र रांची के विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार 22 और 23 अक्टूबर को बादल गरजने और बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा। इधर अक्टूबर में धनबाद में अब तक 10 फीसद अधिक बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 02:54 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 02:54 PM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: माैसम हुआ शुष्क, अगले 24 से 48 घंटे के अंदर झमाझम बारिश की चेतावनी
माैसम विभाग ने धनबाद में 22 और 23 अक्टूबर को बारिश की चेतावनी जारी की है।

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Weather Forecast धनबाद के मौसम में आज किसी तरह के बदलाव आने की संभावना कम है। आसमान में सुबह में बादल छाए हुए थे। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिल गई। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सक्रिय हो चुका है। अगले 24 घंटे के दौरान लो प्रेशर के डीप डिप्रेशन में बदलने का अनुमान है। डीप डिप्रेशन चक्रवात का छोटा रूप है, जिससे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। धनबाद समेत उत्तर पूर्वी जिलों में 22 और 23 अक्टूबर को बारिश की संभावना बन रही है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।

मौसम केंद्र रांची के विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, 22 और 23 अक्टूबर को बादल गरजने और बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा। इधर, अक्टूबर में धनबाद में अब तक 10 फीसद अधिक बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। सामान्य वर्षा का अनुपात 75.1 एमएम होना चाहिए जो 82.5 एमएम है।

रविवार तक का धनबाद का संभावित तापमान बुधवार अधिकतम 33 न्यूनतम 22 गुरुवार अधिकतम 33 न्यूनतम 23 शुक्रवार अधिकतम 32 न्यूनतम 24 शनिवार  अधिकतम 32 न्यूनतम 23 रविवार अधिकतम 32 न्यूनतम 21

chat bot
आपका साथी