Tauktae Cyclone Effect: आज भी धनबाद और पड़ोसी जिलों में गरज के साथ होगी बारिश, रहें सर्तक

Jharkhand Weather News टॉक्टे चक्रवात के जाते ही फिर एक चक्रवात दस्तक देने वाला है। इस बार बंगाल की खाड़ी में चक्रवात आ रहा है। खाड़ी में हलचल शुरू है और लो प्रेशर बनना शुरू हो चुका है। लो प्रेशर के बाद साइक्लोन का रूप लेने की पूरी संभावना है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 07:58 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 07:58 AM (IST)
Tauktae Cyclone Effect: आज भी धनबाद और पड़ोसी जिलों में गरज के साथ होगी बारिश, रहें सर्तक
रात में बारिश के बाद धनबाद के रणधीर वर्मा चाैक का नजारा ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Weather News अरब सागर में आए साल के पहले चक्रवात टॉक्टे ( Tauktae Cyclone) ने गुजरात समेत कई राज्यों में तांडव मचाया और अब भी उसकी विनाश लीला जारी है। धनबाद समेत झारखंड के ज्यादातर हिस्से में चक्रवात का असर पिछले शुक्रवार से ही दिख रहा है। पहले जहां तापमान में बढ़ोतरी हुई वहीं अब बादल गरजने के साथ आंधी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। मंगलवार की शाम के बाद देर रात भी बादल गरजने के साथ बारिश हुई। 19 और 20 मई को भी इस चक्रवात का प्रभाव यहां दिखेगा। उसके बाद हिमालय पहुंचकर इस चक्रवात का अस्तित्व समाप्त होगा। हिमालय पहुंचने तक तेज हवा के साथ बिजली कड़कने और बारिश जैसे हालात बने रहेंगे। 21 मई को मौसम साफ होने के आसार हैं। 

अब बंगाल की खाड़ी में उठ रहा चक्रवात

टॉक्टे चक्रवात के जाते ही फिर एक चक्रवात दस्तक देने वाला है। इस बार बंगाल की खाड़ी में चक्रवात आ रहा है। खाड़ी में हलचल शुरू है और लो प्रेशर बनना शुरू हो चुका है। लो प्रेशर के पहले डीप डिप्रेशन उसके बाद साइक्लोन का रूप लेने की पूरी संभावना है। बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात का नाम यास है जिसका नामकरण खाड़ी मुल्क ओमान ने किया है। मानसून के अध्ययनकर्ता डॉ. एसपी यादव ने बताया किस समुद्र की सतह का तापमान अधिक होने की वजह से साइक्लोन की परिस्थिति बन रही है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का जन्म हो चुका है। अगले हफ्ते इसका असर दिख सकता है। हालांकि धनबाद और आसपास इसका असर चक्रवात की दिशा तय होने के बाद ही स्पष्ट होगा।  

     22 मई तक का संभावित तापमान

बुधवार अधिकतम 38 न्यूनतम 27 गुरुवार अधिकतम 40 न्यूनतम 27 शुक्रवार अधिकतम  38 न्यूनतम 24 शनिवार अधिकतम 39 न्यूनतम 25
chat bot
आपका साथी