Dhanbad Weather Forecast: आज से आसमान में छाएंगे बादल, बूंदाबांदी की भी संभावना, ठंड से नहीं म‍िलेगी न‍िजात

धनबाद के मौसम में शुक्रवार से बदलाव के संकेत मौसम विभाग ने दिए है। सुबह कोहरा छाने के बाद दिन में आसमान में बादल छा सकते हैं। कहीं कहीं बूंदाबांदी का भी अनुमान है। विभाग की माने तो पाकिस्तान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जो राजस्थान तक फैला है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 09:16 AM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 09:16 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: आज से आसमान में छाएंगे बादल, बूंदाबांदी की भी संभावना, ठंड से नहीं म‍िलेगी न‍िजात
धनबाद के मौसम में शुक्रवार से बदलाव के संकेत मौसम विभाग ने दिए है। (फाइल फोटो, जागरण)

जागरण संवाददाता, धनबाद : धनबाद के मौसम में शुक्रवार से बदलाव के संकेत मौसम विभाग ने दिए है। सुबह कोहरा छाने के बाद दिन में आसमान में बादल छा सकते हैं। कहीं कहीं बूंदाबांदी का भी अनुमान है। मौसम विभाग की माने तो पाकिस्तान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जो राजस्थान तक फैला है।

राजस्थान से बादल इस ओर आ रहे हैं। इस वजह से पांच और छह फरवरी को बादल छाए रहने का अनुमान है। बादल रहने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। हालांकि शाम में ठंड अपना असर दिखाएगी। सात फरवरी से बदल छटने के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ जाएगी। तापमान लुढ़कने से सर्दी फिर बढ़ेगी। 

दूसरी ओर, आठ फरवरी से जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। पहाड़ों पर बर्फबारी और ठंड बढ़ने का असर यहां भी दिखेगा। बर्फीली हवाएं इस ओर आएगी जिससे कनकनी बढ़ेगी। 

सोमवार तक का संभावित तापमान 

शुक्रवार अधिकतम 28 न्यूनतम 12

शनिवार अधिकतम 25 न्यूनतम 12

रविवार अधिकतम 27 न्यूनतम 10

सोमवार अधिकतम 28 न्यूनतम 10

chat bot
आपका साथी