Dhanbad Weather Forecast: 20 से 26 के बीच बारिश के मिल रहे संकेत, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Dhanbad weather forecast धनबाद और आसपास के जिलों में आज भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। तापमान चढ़ा रहेगा। लेकिन सप्ताह के अंत में मौसम में बदलाव होगा। तेज हवा के साथ बारिश होगी। 20 से 26 मार्च के बीच आंधी चलेगी और बारिश होगी।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 06:43 AM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 07:15 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: 20 से 26 के बीच बारिश के मिल रहे संकेत, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
सुबह-सुबह धैया-सिटी सेंटर रोड पर पक्षियों का बसेरा ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। गुरुवार को सुबह से ही धूप खिली रहेगी जिससे मौसम शुष्क रहेगा। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होगी और गर्मी भी तेवर दिखाएगी। झुलसाने वाली धूप के साथ उमस भी बना रहेगा। मौसम विभाग की माने तो 19 को भी मौसम शुष्क ही बना रहेगा। 20 से आबोहवा बदलने का अनुमान है। राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। बादलों की आवाजाही से धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा के मौसम का मिजाज भी बदल जाएगा। 

20 से 26 के बीच सामान्य नहीं रहेगा माैसम

मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव के अनुसार 20 से 26 मार्च तक मौसम के सामान्य रहने की संभावना कम है। बादलों की आवाजाही होने, बूंदाबांदी होने, आंधी के साथ बारिश होने जैसे बदलाव होते रहेंगे। मौसम में होनेवाले बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से अरब सागर के गर्म भाप इस ओर आएंगे। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के बादल भी आएंगे। बादल और समुद्री भाप के मिलने से पहले तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही बादल बारिश भी कराएंगे।

बारिश कराते हुए असम की ओर जाएंगे बादल

धनबाद और आसपास बारिश कराते हुए बादल असम की ओर चले जाएंगे। लगातार बारिश हुई तो तापमान में गिरावट आ जाएगी। इससे पहले पिछले सप्ताह तीन दिनों की बारिश से तापमान में 12 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई थी। 36 डिग्री पर पहुंचा अधिकतम तापमान 24 डिग्री पर खिसक गया था जिससे गर्मी से कई दिनों तक राहत मिली थी।  

21 मार्च तक का संभावित तापमान गुरुवार अधिकतम 37 न्यूनतम 17  शुक्रवार अधिकतम 38 न्यूनतम 18 शनिवार अधिकतम 36 न्यूनतम 20  रविवार अधिकतम 35 न्यूनतम 21

chat bot
आपका साथी