Dhanbad Weather Forecast: इस हफ्ते गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं; होली में भी रंग नहीं बदलेगा मौसम

हफ्ते की शुरुआत से ही लगातार गर्मी पड़ रही है। पूरे सप्ताह गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। यहां तक कि होली में भी मौसम के रंग बदलने का अनुमान नहीं है। मौसम विभाग ने इसके संकेत दे दिए हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 02:24 PM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 02:24 PM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: इस हफ्ते गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं; होली में भी रंग नहीं बदलेगा मौसम
हफ्ते की शुरुआत से ही लगातार गर्मी पड़ रही है। (जागरण)

जागरण संवाददाता, धनबाद : हफ्ते की शुरुआत से ही लगातार गर्मी पड़ रही है। पूरे सप्ताह  गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। यहां तक कि होली में भी मौसम के रंग बदलने का अनुमान नहीं है। मौसम विभाग ने इसके संकेत दे दिए हैं।

मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 28 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के बादलों के इस ओर आने से धूप-छांव जैसी परिस्थिति बन सकती है। दूसरी ओर, धनबाद में पिछले कई दिनों से दोपहर बाद मौसम बदल रहा है।

एकाएक धूप गायब हो रही है और बादल छा रहे हैं। हालांकि इससे बारिश नहीं हो रही है। बुधवार की रात भी मौसम में अचानक बदलाव हुआ था और देर रात ठंडी हवा चलने लगी थी। गुरुवार को भी ऐसा संभावना है। हालांकि इसके बाद भी सुबह से दोपहर तक गर्मी का असर दिख रहा है।


आसपास के जिलों में बढ़ रहा पारा

धनबाद के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी पारा लगातार बढ़ रहा है। जामताड़ा, गिरिडीह और बोकारो का अधिकतम तापमान भी 36-37 डिग्री के आपास पहुंच चुका है। न्यूनतम तापमान 20 से 21 के बीच है। पूरे हफ्ते इसमें किसी बदलाव की भी संभावना नहीं है।

सोमवार तक का संभावित तापमान

गुरुवार अधिकतम 35 न्यूनतम 20

शुक्रवार अधिकतम 35 न्यूनतम 18

शनिवार अधिकतम 36 न्यूनतम 19

रविववार अधिकतम 37 न्यूनतम 21

सोमवार अधिकतम 37 न्यूनतम 21

chat bot
आपका साथी