Dhanbad Weather Forecast: फरवरी में भी रहेगी ठंड, सात से 12 डिग्री तक रहेगा पारा

बादल हटते ही मौसम एक बार सर्द हो गया। दिनभर सर्द हवाएं चलती रही। रात तक मौसम और सर्द हो गया। शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज सर्द ही रहेगा। सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। दिन चढ़ने के साथ धूप खिलेगी पर ठंडी हवा भी चलती रहेगी।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 08:50 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 08:50 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: फरवरी में भी रहेगी ठंड, सात से 12 डिग्री तक रहेगा पारा
बादल हटते ही मौसम एक बार सर्द हो गया। दिनभर सर्द हवाएं चलती रही। (जागरण फाइल फोटो)

धनबाद, जेएनएन: बादल हटते ही मौसम एक बार सर्द हो गया। दिनभर सर्द हवाएं चलती रही। रात तक मौसम और सर्द हो गया। शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज सर्द ही रहेगा। सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। दिन चढ़ने के साथ धूप खिलेगी पर ठंडी हवा भी चलती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के हिमालय वाले क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन जाने से धनबाद का मौसम बदल गया है। शनिवार को भी इसका असर दिखेगा। रविवार से मौसम में फिर तब्दीली आ जाएगी। न्यूनतम तापमान अभी जहां नौ -10 के बीच है, वहीं 14 तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान 25 से बढ़कर 28 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि मौसम में उतार चढ़ाव आगे भी बना रहेगा। मौसम विभाग की माने तो फरवरी में भी ठंड बरकरार रहेगी। चार फरवरी तक न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। 

 25 जनवरी तक का संभावित तापमान 

शुक्रवार अधिकतम 26 न्यूनतम 9

शनिवार अधिकतम 26 न्यूनतम 10

रविवार अधिकतम 28 न्यूनतम 11 

सोमवार अधिकतम 28 न्यूनतम 14

chat bot
आपका साथी