Dhanbad Weather Forecast: धनबाद का माैसम अचानक हुआ सर्द, झारखंड के सबसे ठंडे शहर से आ रही हवा

मौसम विभाग के पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट ने चौंका दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक धनबाद से सटा बोकारो झारखंड का सबसे ठंडा शहर बन गया। मंगलवार को बोकारो का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रांची का तापमान 15.2 डिग्री रहा।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 02:58 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 02:58 PM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: धनबाद का माैसम अचानक हुआ सर्द, झारखंड के सबसे ठंडे शहर से आ रही हवा
झारखंड में सबसे ज्यादा ठंड बोकारो में रिकॉर्ड किया गया।

धनबाद, जेएनएन। धनबाद का माैसम अचानक सर्द हो गया है। कोयला और भूमिगत आग के कारण यहां आमताैर पर पारा सामान्य से कुछ ज्यादा ही रहता है। लेकिन पिछले दो दिनों से यहां ठंड महसूस की जा रही है। इसका कारण पड़ोसी जिला बोकारो से आ रही ठंडी हवा बताई जा रही है। बोकारो झारखंड का सबसे ठंडा शहर बन गया है। 

मौसम विभाग के पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट ने चौंका दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक धनबाद से सटा बोकारो झारखंड का सबसे ठंडा शहर बन गया। मंगलवार को बोकारो का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रांची का तापमान 15.2 डिग्री रहा। मानसून की विदाई और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से आबोहवा में बदलाव आया है। इधर धनबाद की फिजा भी दुर्गा पूजा के बाद से बदल गई है। सुबह कोहरा, दिन में धूप और शाम ढलते ही गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। सुबह और शाम लोग स्वेटर, जैकेट और मफलर लेकर घरों से निकल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढऩे से मौसम में ठंडक आ गई है। धीरे-धीरे इसका प्रभाव जाएगा जिससे ठंड भी बढ़ेगी।

धनबाद में पांच फीसद कम हुई बारिश

धनबाद में अक्टूबर में होनेवाली बारिश में चार फीसद की कमी रही। सामान्य बारिश 86.7 एमएम होना चाहिए जो 82.5 एमएम रही।

30 अक्टूबर तक का संभावित तापमान

बुधवार अधिकतम 30 न्यूनतम 16

गुरुवार अधिकतम 29 न्यूनतम 16

शुक्रवार अधिकतम 31 न्यूनतम 16

शनिवार अधिकतम 31 न्यूनतम 18

रविवार अधिकतम 30 न्यूनतम 18

chat bot
आपका साथी