घटों में ने बाधे पढ़ाई, हर दिन दो-दो घटे 365 दिन पढ़ें

धनबाद कार्मल स्कूल धनबाद की अनुष्का भट्टाचार्य ने 92.25 फीसद अंक प्राप्त कर 12वीं के कला संकाय में जिला टॉप किया है। अनुष्का के घर में डॉक्टर भी हैं वकील भी हैं तो फैशन डिज़ाइनर भी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 04:37 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:14 AM (IST)
घटों में ने बाधे पढ़ाई, हर दिन दो-दो घटे 365 दिन पढ़ें
घटों में ने बाधे पढ़ाई, हर दिन दो-दो घटे 365 दिन पढ़ें

धनबाद : कार्मल स्कूल धनबाद की अनुष्का भट्टाचार्य ने 92.25 फीसद अंक प्राप्त कर 12वीं के कला संकाय में जिला टॉप किया है। अनुष्का के घर में डॉक्टर भी हैं, वकील भी हैं तो फैशन डिज़ाइनर भी हैं। इन सबके बावजूद अनुष्का का इसमें से किसी भी प्रोफेशन में मन नहीं रमा। सातवीं कक्षा से ही अनुष्का को स्कूल में टीचर का पढ़ाना अच्छा लगता था, इसीलिए आगे अनुष्का प्रोफेसर का करियर चुनना चाहती हैं। अनुष्का ने बताया कि इंग्लिश ऑनर्स लेकर आगे की पढ़ाई पूरी करेंगी। दिल्ली विश्वविद्यालय, बीएचयू, प्रेसिडेंसी कॉलेज समेत कई जगह आवेदन किया है। अनुष्का ने बताया कि स्कूल की शिक्षिका जरताज जैसमिन से काफी प्रभावित रही हैं। उनके जैसा इतिहास का विषय कोई नहीं पढ़ा सकता। प्रोफेसर बनने का एक कारण यह भी है। अनुष्का ने अपनी पढ़ाई को कभी समय में नहीं बाधा। जब मन में आया तब पढ़ाई की। अनुष्का का मानना है कि अगर आप 365 दिन दो-दो घटे की पढ़ाई भी करते हैं तो बेहतर रिजल्ट ला सकते हैं। जो भी पढ़ें सॉलिड पढ़ें, सिर्फ घटों में दिखाने के लिए पढ़ाई ना करें। अनुष्का बताती हैं कि उनकी मम्मी सुदीप्ता भट्टाचार्य अक्सर उन्हें पढ़ने के लिए टोका करती थीं, लेकिन जब मेरा मन करता था तभी पड़ती थी। पिता आशीष भट्टाचार्य ने भी कभी पढ़ाई के लिए दबाव नहीं बनाया। अनुष्का ने पढ़ाई से ढाई महीने पहले अपने सभी सोशल अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिए थे। फोन भी सिर्फ स्टडी मटेरियल लेने के लिए उपयोग करती थी। हरि मंदिर हीरापुर की रहने वाली अनुष्का अपनी सफलता का श्रेय अपनी मा को देती हैं, जिन्होंने पढ़ने के लिए डांटा तो समय आने पर दुलार भी किया।

chat bot
आपका साथी