उपलब्‍धि: धनबाद के शिक्षक संजय कुमार के माडल प्रश्न पत्र का जवाब देंगे राज्‍य के 20 जिले के व‍िद्यार्थी

शनिवार को सरकारी विद्यालयों में आयोजित होने वाले क्विज टेस्ट में छात्र-छात्राओं को माडल प्रश्नपत्र दिया जाएगा। जिसका उत्तर छात्र-छात्राओं को देना है। यह माडल प्रश्नपत्र धनबाद जिले के शिक्षक संजय कुमार ने तैयार किया है। धनबाद जिले के छात्र ही नहीं बल्कि राज्य के 20 जिलों के छात्र-छात्राएं देंगे।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 11:55 AM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 01:36 PM (IST)
उपलब्‍धि: धनबाद के शिक्षक संजय कुमार के माडल प्रश्न पत्र का जवाब देंगे राज्‍य के 20 जिले के व‍िद्यार्थी
सरकारी विद्यालयों में आयोजित होने वाले क्विज टेस्ट में छात्र-छात्राओं को माडल प्रश्नपत्र दिया जाएगा। (जागरण)

जागरण संवाददाता, धनबाद : शनिवार को सरकारी विद्यालयों में आयोजित होने वाले क्विज टेस्ट में छात्र-छात्राओं को माडल प्रश्नपत्र दिया जाएगा। जिसका उत्तर छात्र-छात्राओं को देना है। यह माडल प्रश्नपत्र धनबाद जिले के शिक्षक संजय कुमार ने तैयार किया है। इस माडल प्रश्नपत्र का जवाब केवल धनबाद जिले के छात्र ही नहीं बल्कि राज्य के अन्‍य 20 जिलों के छात्र-छात्राएं देंगे।

धनबाद के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है जहां के शिक्षक के द्वारा तैयार किया गया माडल प्रश्न सूबे के 20 जिलों में चलेगा। शुक्रवार को झारखंड शिक्षा परियोजना के द्वारा जिले के सभी सीआरसी के व्हाटसएप ग्रुप में संजय कुमार के द्वारा तैयार किया गया माडल प्रश्नपत्र को डाला गया। प्रश्न पत्र की सराहना धनबाद समेत अन्य जिलों के शिक्षकों ने करते हुए इसे छात्रों के लिए काफी उपयोगी व ज्ञानवर्धक बताया। बताते चले कि विभागीय निर्देशानुसार छात्र-छात्राओं का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिसके तहत डीजी साथ 02 के अलावा ऑनलाइन क्लास एवं दूरदर्शन व रेडियो पर प्रसारण के माध्यम से शिक्षा उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं प्रत्येक शनिवार को क्विज टेस्ट लिया जाता है।

पांच विषयों में तैयार किया गया है माडल प्रश्न

उच्च विद्यालय धनबाद के शिक्षक संजय कुमार के द्वारा गुगल फार्म में सभी प्रमुख विषयों हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान का मॉडल प्रश्न पत्र जो बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र है उसे तैयार किया गया है।

जवाब सही दिया या गलत चल जाएगा छात्रों को पता

गूगल फार्म में तैयार प्रश्न पत्र में सभी प्रश्नों का पूर्णांक निर्धारित है। छात्रों के द्वारा उत्तर देने के बाद उनको अपना प्राप्तांक एवं प्रश्न का सही एवं गलत उत्तर का पता भी चल जाएगा। इसमें भाग लेनेवाले छात्र-छात्राओं का फीडबैक लेने का भी प्रावधान किया गया है। क्विज में भाग लेने वाले बच्चों का नाम, विद्यालय का नाम, प्रखंड एवं जिला का नाम भी दर्ज करने का प्रावधान किया गया है।

प्रत्येक माह पांच माडल सेट प्रश्न पत्र करेंगे तैयार

संजय कुमार का कहना है कि वर्ग आठ के साथ-साथ उच्च प्राथमिक के सभी कक्षा के सभी विषयों का दर्जनो सेट तैयार कर बच्चों से अभ्यास कराया जाएगा। ताकि कोरोना संकट काल में लॉकडाउन की स्थिति में भी उनका अध्ययन का कार्य चलता रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह पांच माडल सेट प्रश्न पत्र तैयार करेंगे। ताकि छात्रों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित न हो।

यह प्रश्न पत्र उच्च विद्यालय धनबाद के छात्रों के साथ-साथ धनबाद जिले एवं पूरे प्रदेश के बच्चों के लिए लाभकारी है। झारखंड शिक्षा परियोजना के द्वारा 20 जिले के सभी सीआरसी व्हाटसएप ग्रुप में संजय कुमार के माडल प्रश्न पत्र को डाला गया। उन्होंने बताया कि बच्चों का औसत अधिगम भी 60 प्रतिशत से ऊपर (20 में लगभग 13) आना उनकी इस प्रतिकूल परिस्थिति में भी बौद्धिक क्षमता प्रदर्शित करता है। डीजी साथ 02 एवं दूरदर्शन व रेडियो पर प्रसारित कार्यक्रम में प्रस्तुत पाठ्य सामग्री एवं गूगल फार्म में तैयार मॉडल प्रश्न पत्र के निरंतर अभ्यास से बच्चों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी समय पर पूरा कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी