नहीं रहे शिक्षक नेता अजयकांत झा, एशियन जालान अस्पताल में ली अंतिम सांस Dhanbad News

नेहरू हेम्ब्रम ने बताया कि झा जी का जाना शिक्षक संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। हमने अपना अभिभावक एवं एक प्रखर वक्ता को खो दिया। स्वर्गीय झा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनके निधन से धनबाद का शिक्षक समाज मर्माहत है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 12:32 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 12:32 PM (IST)
नहीं रहे शिक्षक नेता अजयकांत झा, एशियन जालान अस्पताल में ली अंतिम सांस Dhanbad News
आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक अजयकांत झा (फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक नेता अजयकांत झा का इलाज के दौरान रविवार को जालान अस्पताल में निधन हो गया। पिछले दो-तीन महीने में अब तक करीब आधा दर्जन से भी अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं का निधन बीमारी, दुर्घटना व अन्य कारणों से हो चुका है। लगातार हो रहे शिक्षकों के निधन के बाद पूरे शिक्षक वर्ग में मायुसी छाई हुई है। शिक्षक नेता उज्जवल तिवारी ने कहा है कि हाल के दिनों में विभिन्न कारणों से शिक्षकों के निधन से शिक्षकों में मासूयी तो है हीं एक भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि अजयकांत झा जी विगत दो वर्षों से बीमार चल रहे थे। एम्स में उनका इलाज चल रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ जाने पर 16 अप्रैल को जालान हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां आज तड़के चार बजे उनका निधन हो गया।

नेहरू हेम्ब्रम ने बताया कि झा जी का जाना शिक्षक संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। हमने अपना अभिभावक एवं एक प्रखर वक्ता को खो दिया। स्वर्गीय झा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनके निधन से धनबाद का शिक्षक समाज मर्माहत है। झा के निधन पर शिक्षक नेता बासुदेव गोस्वामी, सुर्यनारायण तिवारी, नंदकिशोर सिंह, नेहरू हेम्ब्रम, उज्जवल तिवारी, शिवेश झा, रंजन दास, सुनील श्रीवास्तव, अर्जुन लाल, अशोक मंडल,लक्ष्मी गोस्वामी,देवेंद्र शर्मा,बृंदावन कुमार,जितेंद्र बर्णवाल,संजय गिरी, इकबाल, देवेश त्रिवेदी, महेंद्र प्रताप, ओंकार तिवारी, राजकुमार ठाकुर, रूपलाल महतो, संजीत स्वर्णकार आदि ने शोक व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी