कोरोना को मात देखकर घर लौटा सदर अस्पताल का सफाई कर्मी, परिजन को देख छलकने लगे आंसू Dhanbad News

धनबाद सदर अस्पताल के कर्मी दीपक मोहली ने पांच दिनों के अंदर कोरोना को मात दे दी। उन्हें आठ जून को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Fri, 12 Jun 2020 07:49 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jun 2020 07:49 PM (IST)
कोरोना को मात देखकर घर लौटा सदर अस्पताल का सफाई कर्मी, परिजन को देख छलकने लगे आंसू Dhanbad News
कोरोना को मात देखकर घर लौटा सदर अस्पताल का सफाई कर्मी, परिजन को देख छलकने लगे आंसू Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। सदर अस्पताल के कर्मी दीपक मोहली (23) ने पांच दिनों के अंदर कोरोना को मात दे दी है। आठ जून को दीपक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद आनन-फानन में डाॅक्टरों की टीम ने युवक को सेंट्रल अस्पताल (कोविड-19) में भर्ती कराया था। पांच दिनों के बाद युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अस्पताल के बाहर निकलने के बाद सफाई कर्मी के आंखों से आंसू छलकने लगे। गांव से उनके परिजन भी आए थे। सदर अस्पताल के कर्मियों ने भी अस्पताल में जाकर उसका हौंसला बढ़ाया।

दीपक ने बताया कि अस्पताल में पांच दिन हमेशा घरवालों की याद करते रहे। जब संक्रमित होने की सूचना मिली थी, तब काफी डर गया था। लेकिन, मन में हौंसला था कि इससे पहले सदर अस्पताल के दो कर्मी भी कोरोना को हरा चुके हैं। इससे काफी हिम्मत मिली। अस्पताल में डाॅक्टर व कर्मियों ने काफी सहयोग किया। मौके पर सदर अस्पताल से हीरा कुमार रजक, अशोक कुमार सहित अन्य कर्मी पहुंचे थे।

बता दें कि इससे पहले धनबाद सदर अस्ताल के दो कर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उनमें से एक तोपचांची की रहने वाली महिला कर्मी भी थी। उसका एक छोटा बच्चा भी है। वहीं, दोनों के संक्रमित होने की सूचना के बाद अस्पताल के डॉक्टर-कर्मियों में हड़कंप मच गया था। इसके बाद अस्पताल के करीब 60 लोगों का कोरोना जांच किया गया था। फिलहाल दोनों कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी