Ayodhya Ram Mandir Donation: नंदलाल अग्रवाल ने दिए एक लाख, आज समाप्त हो जाएगा धनसंग्रह अभियान

अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया जा रहा है। यह अभियान 15 जनवरी 2021 को शुरू हुआ था। इसके तहत रामभक्तों की टोली घर-घर जाकर धन संग्रह कर रही है। धन संग्रह अभियान का आज अंतिम दिन है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 12:50 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 12:50 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir Donation: नंदलाल अग्रवाल ने दिए एक लाख, आज समाप्त हो जाएगा धनसंग्रह अभियान
एक लाख रुपये का चेक साैंपते नंदलाल अग्रवाल ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से धन संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। इसका शुभारंभ 15 जनवरी, 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविद से सहयोग प्राप्त कर किया गया था। धनसंग्रह के लिए 27 फरवरी अंतिम दिन है। इसे देखते हुए धनबाद में इस अभियान से जुड़े लोग अंतिम जोर लगा रहे हैं। दूसरी तरफ धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा के उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल ने एक लाख रुपये का सहयोग दिया है। 

राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि में धनबाद जिला भाजपा ग्रामीण उपाध्यक्ष  नंदलाल अग्रवाल ने शुक्रवार को एक लाख रुपए का सहयोग किया।  राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि के गोविंदपुर प्रखंड संयोजक  सतीश चंद्र महतो,  जिला कार्यालय प्रमुख बैजनाथ गोस्वामी, केके हरोदिया, संजीव अग्रवाल, किशन अग्रवाल ने उनसे चेक प्राप्त किया । जिला कार्यालय प्रमुख बैजनाथ गोस्वामी ने बताया कि गोविंदपुर प्रखंड से अब तक करीब सात लाख रुपए का समर्पण विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने किया है। उसे बैंक में जमा करा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी