धनबाद राजद ने शहीद राजू यादव को दी श्रद्धांजलि, मुगलसराय स्टेशन पर हुई थी हत्या
झरिया के राजू यादव की हत्या 30 साल पहले मुगलसराय स्टेशन पर हुई थी। वह धनबाद से नई दिल्ली जा रहे थे। हत्या के बाद उनकी पत्नी आबो देवी झरिया से विधायक बनीं। राजद की तरफ से धनबाद के पूजा टाकीज चाैक पर श्रद्धांजलि दी गई।
जागरण संवाददाता, धनबाद। शहीद राजू यादव की 30 वीं पुण्यतिथि पर रविवार को शहीद राजू यादव स्मारक समिति की ओर से पूजा टॉकीज के समीप उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जय प्रकाश यादव एवं संचालन देवेंद्र यादव ने किया। मौके पर शाहिद राजू यादव के सुपुत्र व आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि सामाजिक न्याय के साथ विकास का पिता के सपनो को पूरा करने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।
युवा नेता जय प्रकाश यादव ने कहा कि राजू यादव के निधन के बाद भी उनकी आवाज अपने भीतर गूंजती हुई महसूस कर रहा हूं। सभा को मनीष सिंह गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि ने भी संबोधित किया। मौके पर उदय शर्मा जयप्रकाश यादव, मनीष सिंह,महेंद्र यादव,उमा शंकर यादव,फैयाज करीम ,मुन्ना यादव बमबम यादव रामानंद प्रसाद,उमा यादव बबलू यादव,अमित यादव रजीव सिंह,आदि मौजूद थे।