फूड सेंटर के रूप में रेड क्रॉस को किया गया विकसित, यहां जरूरतमंदों को मिलेगा अनाज Dhanbad News

जिनका राशन कार्ड है उन्हें या अनाज नहीं दिया जाएगा। अनाज वैसे लोगों को देना है जिनके पास ना राशन कार्ड है ना ही कोई सरकारी सुविधा।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 10:20 PM (IST) Updated:Thu, 09 Apr 2020 07:02 AM (IST)
फूड सेंटर के रूप में रेड क्रॉस को किया गया विकसित, यहां जरूरतमंदों को मिलेगा अनाज Dhanbad News
फूड सेंटर के रूप में रेड क्रॉस को किया गया विकसित, यहां जरूरतमंदों को मिलेगा अनाज Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। शहर के टाउन हॉल स्थित रेड क्रॉस सोसायटी भवन को फूड सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। बुधवार को रेड क्रॉस ने 30 क्विंटल चावल, छ: क्विंटल दाल और 20 बोरी आलू का आर्डर दिया गया है। 30 क्विंटल चावल यहां आ भी गया है। उपायुक्त के निर्देश पर इन सभी अनाज को जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जाएगा।

सोसायटी भवन में लगाए गए सुरक्षा बल : खदान की सुरक्षा के लिए रेड क्रॉस वादी भवन में जिला प्रशासन की ओर से दो पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही अन्य समाजसेवियों को भी यहां लगाया गया है। फिलहाल रेड क्रॉस सोसायटी भवन की ओर से जिले के तमाम क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक अनाज पहुंचाई जा रही है। तोपचांची के चलकरी गांव में बिरहोर परिवार के बीच राहत सामग्री पहुंचाई गई है।

जिनका है राशन कार्ड उन्हें, नहीं देना है अनाज : रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि निर्देशानुसार जिनका राशन कार्ड है उन्हें या अनाज नहीं देना है। अनाज वैसे लोगों को देना है जिनके पास ना राशन कार्ड है ना ही कोई सरकारी सुविधा। राशन कार्ड धारियों को तो जन वितरण प्रणाली दुकान से तीन माह का राशन दिया जा रहा है। लेकिन जिन गरीब का राशन कार्ड भी नहीं है और इस लॉकडाउन की स्थिति में नौकरी भी नहीं है। ऐसे में उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न ना हो, इसलिए उन्हें या अनाज वितरित की जाएगी।

chat bot
आपका साथी