धनबाद में कम बरसे बदरा, 53 दिनों में 47 फीसद कम बारिश

धनबाद दो दिनों से लगातार धूप छांव रहने के बाद शुक्रवार को भी धनबाद में बादलों की आवाजाह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 07:49 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 07:49 PM (IST)
धनबाद में कम बरसे बदरा, 53 दिनों में 47 फीसद कम बारिश
धनबाद में कम बरसे बदरा, 53 दिनों में 47 फीसद कम बारिश

धनबाद : दो दिनों से लगातार धूप छांव रहने के बाद शुक्रवार को भी धनबाद में बादलों की आवाजाही जारी रही। हालांकि इस दौरान बारिश नहीं हुई। शनिवार को भी आसमान में बादल रहने के आसार हैं। रविवार से मौसम शुष्क हो जाएगा। इस बीच मौसम विभाग ने प्री मानसून बारिश का आंकड़ा जारी कर दिया है जो चौंकाने वाले हैं। आंकड़ों के अनुसार प्री मानसून सीजन के एक मार्च से 22 अप्रैल तक धनबाद में 47 फीसद कम बारिश हुई है। यानी बारिश के मामले में धनबाद पीछे रहा है। यहां सामान्य से लगभग आधी बारिश ही हुई है। धनबाद के पड़ोसी जिलों का हाल इससे भी बुरा है। बोकारो में 59 फीसद तो गिरिडीह में 75 फीसद तक कम बारिश हुई है। सबसे बुरी स्थिति जामताड़ा की है। जामताड़ा में प्री मॉनसून सीजन में बारिश हुई ही नहीं है। मौसम विभाग ने 100 फीसद कम बारिश से जुड़े आंकड़े जारी किए गए हैं। इसी तरह संताल परगना के अन्य जिलों की बात करें तो वहां भी मानसून के दौरान बारिश का ग्राफ नीचे है। दुमका में 80 फीसद, गोड्डा में 31 फीसद, देवघर में 24 फीसद, साहिबगंज में 60 फीसद और पाकुड़ में 77 फीसद सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह में बारिश को लेकर जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके मुताबिक 23 से 29 अप्रैल तक मौसम मुख्यत: शुष्क ही रहेगा। 30 अप्रैल से छह मई के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।

27 अप्रैल तक का संभावित तापमान

शनिवार अधिकतम 39 न्यूनतम 24

रविवार अधिकतम 40 न्यूनतम 25

सोमवार अधिकतम 39 न्यूनतम 24

मंगलवार अधिकतम 39 न्यूनतम 23

chat bot
आपका साथी