टूटे फूटे क्वार्टर और बदहाल सड़कों से नाराज Dhanbad के रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले आयोजित आंदोलन में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी शामिल हुए। जुलूस में शामिल रेल कर्मचारियों ने धनबाद स्टेशन पहुंचकर रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन नेताओं ने कहा कि रेल आवासों की हालत बेहद जर्जर है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 04:58 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 04:58 PM (IST)
टूटे फूटे क्वार्टर और बदहाल सड़कों से नाराज Dhanbad के रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले आयोजित आंदोलन में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी शामिल हुए।

जागरण संवाददाता, धनबाद: टूटे फूटे रेलवे आवास और बदहाल कॉलोनियों के विरोध में गुरुवार को रेलवे कर्मचारियों ने जुलूस निकाला। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले आयोजित आंदोलन में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी शामिल हुए। जुलूस में शामिल रेल कर्मचारियों ने धनबाद स्टेशन पहुंचकर रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन नेताओं ने कहा कि रेल आवासों की हालत बेहद जर्जर है। मानसून खत्म होने को है , पर अब तक मरम्मत का काम शुरू भी नहीं हुआ।

इस वजह से कर्मचारी और उनके परिवार को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। रेल आवास की छत का प्लास्टर टूटकर गिरने से कर्मचारी घायल हो रहे हैं। रेल कॉलोनी की सड़कें बेहद जर्जर हो चुकी हैं। उन सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। बावजूद रेलवे का इंजीनियरिंग विभाग खामोश है। इसके साथ ही ट्रैक मैन को बंचिंग का लाभ नहीं दिए जाने, कैडर पुनर्गठन नहीं किए जाने और उसके एरियर का भुगतान को लंबित रखने, एलडीसी ओपन टू ऑल लागू नहीं करने, छोटी-छोटी गलतियों पर सीधे वेतन वृद्धि रोके जाने, रेल कर्मचारियों के दया अपील पर मानवीय आधार पर विचार नहीं करने , कर्मचारियों को उनके कार्यस्थल पर उपकरणों संयंत्रों की सुरक्षा की समुचित व्यवस्था मुहैया नहीं कराने समेत अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। रेल कर्मचारियों की ज्यादातर मांगे इंजीनियरिंग विभाग से जुड़ी थी। लिहाजा, उन्होंने सहायक मंडल अभियंता को इससे जुड़ा मांग पत्र भी सौंपा। मौके पर पीके मिश्रा, वीडी सिंह, पीके साहू, एनके खवास, एनजे सुभाष, केके सिंह, इंद्रमोहन सिंह, परमेश्वर कुमार, सोमेन दत्ता , आरएन विश्वकर्मा, आरके गोप, सुजाता देवी, मीना कुंडू , हेमंत मंडल, पिंटू नंदन, विश्वजीत मुखर्जी समेत अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी