Dhanbad Politics: पंचायत चुनाव में झारखंड प्रजापति महासंघ का द‍िखेगा दम : बाटुल

झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ को पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहना होगा। आने वाले इस चुनाव में अपनी पूरी ताक़त दिखानी होगी। यह बातें पूर्वविधायक और महासंघक संरक्षक योगेश्वर महतो बाटुल ने कही। प्रजापति भवन धनबाद में हुई महासंघ की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 12:32 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 12:32 PM (IST)
Dhanbad Politics:  पंचायत चुनाव में झारखंड प्रजापति  महासंघ का द‍िखेगा दम  : बाटुल
झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ को पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहना होगा। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ को पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहना होगा। आने वाले इस चुनाव में अपनी पूरी ताक़त दिखानी होगी। यह बातें पूर्वविधायक और महासंघक संरक्षक योगेश्वर महतो बाटुल ने कही। प्रजापति भवन धनबाद में हुई महासंघ की बैठक में संगठन की मजबूती और इसके विस्तार पर चर्चा की गई। 

बाटुल ने सदस्यता अभियान चलाने और गांव गांव में कुम्हारों को संगठित करने पर जिर दिया। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रयाग कुंभकार एवं संचालन अशोक कुमार ने किया।

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी में  महासंघ के लोगों को जघड़ियेजाने पर बधाई दी गई। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का ग्रामीण जिला अध्यक्ष महादेव कुमार एवं टुंडी प्रखंड मंत्री नागेश्वर पंडित को को बनाए जाने पर संरक्षक बाटुल ने माला पहनाकर स्वागत किया। महासंघ के सदस्यता अभियान को पूरे प्रदेश में चलने का निर्णय लिया गया। बैठके में प्रदेश उपाध्यक्ष दक्षिणेश्वर कुंभकार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वृंदावन कुंभकार, प्रदेश सदस्यता सह प्रभारी पप्पू पंडित, जिला सदस्यता प्रभारी महादेव कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता जिला संरक्षक रामपद कुंभकार, जिला युवा अध्यक्ष मोहन कुंभकार, प्रकाश कुमार ,अर्जुन पंडित, उपाध्यक्ष महादेव कुमार, नागेश्वर पंडित, धीरेंद्र कुमार (पूर्वमुखिया), भोला पंडित सीताराम कुंभकार, हेमलाल पंडित, रोविन पाल , दिनेश कुंभकार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी