Dhanbad Judge Murder Case: पुलिस ने विशेष अभियान चला 200 अपराधियों हिरासत में लिया, ऑटो चालकों की भी आई शामत

Dhanbad Judge Murder Case न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या के मामले में आटो चालक लखन कुमार वर्मा और उसके साथी राहुल वर्मा को पुलिस घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि आटो मालिक रामदेव लोहार को शनिवार की रात गिरफ्तार किया गया।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 05:18 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 05:18 PM (IST)
Dhanbad Judge Murder Case: पुलिस ने विशेष अभियान चला 200 अपराधियों हिरासत में लिया, ऑटो चालकों की भी आई शामत
जज उत्तम आनंद की माैत के बाद धनबाद पुलिस ने ऑटो के खिलाफ छेड़ा अभियान ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। जज उत्तम आनंद की माैत के बाद धनबाद पुलिस रेस है। अनुसंधान में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। इधर-इधर धुआंधार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि कही से कुछ सुराग मिल जाए। इसी कड़ी में शनिवार की रात पूरे जिले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दाैरान छोटे-बड़े अपराधों में शामिल 200 से ज्यादा लोगोंं को हिरासत में लिया गया। इस दाैरान जज को धक्का मारने वाला ऑटो की मालकिन का पति रामदेव महतो भी पुलिस के हाथ लगा। जिले में यह अभियान एसएसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। 

जारी रहेगी छापेमारी

न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या के मामले में आटो चालक लखन कुमार वर्मा और उसके साथी राहुल वर्मा को पुलिस घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि आटो मालिक रामदेव लोहार को शनिवार की रात गिरफ्तार किया गया। इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद भी एडीजे अष्टम की हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हत्या क्यों की गई, इसे जानने के लिए पुलिस ने हर प्रकार के अपराधियों की गिरफ्तारी शुरू की है। इसी कड़ी में धनबाद थाना क्षेत्र के अलावा सरायढेला, बैंक मोड़, धनसार समेत सभी पुलिस अंचलों एवं ओपी स्तर तक में रात भर छापामारी की गई है। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि सभी पुलिस उपाधीक्षक, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी और दारोगा के साथ पुलिस जवानों को लगाया गया था। अपराधियों के पुराने अपराधिक इतिहास को खंगालने के बाद यह कार्रवाई की गई है। यह छापामारी आगे भी जारी रहेगी।

200 ऑटो को पकड़ लाया गया थाने में

अपराधियों के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई कही जा रही है। इसके पहले अब तक धनबाद में इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है और ना ही इतने बड़े पैमाने पर अपराधियों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि समय-समय पर वारंटियों को पकड़े के लिए एस ड्राइव चलता रहा है। लेकिन पहली बार 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही रविवार को शहर में ऑटो के खिलाफ भी अभियान चला। करीब 200 ऑटो को पकड़कर धनबाद थाने लाया गया। 

chat bot
आपका साथी