Dhanbad के खिलाडियों ने राज्य कराटे प्रतियोगिता में जीता तीन स्वर्ण समेत आठ पदक
रामगढ़ जिला कराटे संघ की ओर से दिनांक 21 सितंबर को बरकाकाना रेकरियेसन हाल में संपन्न हुई। जिसमें सीनियर झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप में धनबाद के कराटेकरों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण एक रजत तथा चार कास्य पदक पर अपना कब्जा जमाया।
जासं, धनबादः स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन आफ झारखंड के तत्वाधान में रामगढ़ जिला कराटे संघ की ओर से दिनांक 21 सितंबर को बरकाकाना रेकरियेसन हाल में संपन्न हुई। जिसमें सीनियर झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप में धनबाद के कराटेकरों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत तथा चार कास्य पदक पर अपना कब्जा जमाया।
धनबाद जिला कराटे संघ के महासचिव रंजीत केशरी ने बताया कि जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए महिला वर्ग में जुली कुमारी तथा प्रियंका भट्टाचार्जी ने क्रमसः 55 तथा 68 किलो भर वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण अपने नाम किया। जबकि पुरुष वर्ग के 65 किलो भर वर्ग का स्वर्ण पदक संदीप कुमार पासवान ने अपने नाम किया। इसके अलावा नागेंद्र बारी ने 55 किलो भार वर्ग में रजत जीता।
प्रतियोगिता के अन्य भार वर्ग के स्पर्धाओं में अभया भारती, अनिल प्रसाद महतो, अमन राज ओझा तथा संस्कार तिवारी को कास्य पदक प्राप्त हुआ। सभी पदक विजेताओं को धनबाद जिला कराटे संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह, महासचिव रंजीत केशरी तथा कोषाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बधाई दी है। तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामनाएं किए।