Dhanbad: कुड़मि विकास मोर्चा व पारा मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने भी किया विनोद बाबू को याद

विनोद धाम बलियापुर से स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की पवित्र मिट्टी को लेकर 5 दिन का पद यात्रा करते हुए 27 नवंबर 2021 को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को देकर स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो को झारखंड का पितामह का दर्जा दिलवाने की मांग की जाएगी।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 04:53 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 04:53 PM (IST)
Dhanbad: कुड़मि विकास मोर्चा व पारा मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने भी किया विनोद बाबू को याद
स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो को झारखंड का पितामह का दर्जा दिलवाने की मांग की जाएगी।

जागरण संवाददाता, धनबाद: झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन और कुड़मि विकास मोर्चा ने जयंती पर विनोद बाबू को याद किया। विनोद धाम बलियापुर से स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की पवित्र मिट्टी को लेकर 5 दिन का पद यात्रा करते हुए 27 नवंबर 2021 को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को देकर स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो को झारखंड का पितामह का दर्जा दिलवाने की मांग की जाएगी। इस पद यात्रा नेतृत्व कुड़मी विकास युवा मोर्चा का केंद्रीय सचिव राजू कुमार महतो, युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष संजय कुमार महतो, युवा उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर महतो कर रहे हैं। राजू ने बताया कि विनोद बाबू ने पढ़ो और लड़ो का नारा देकर समाज को एक दिशा दी है। उन्होंने झारखंड का निर्माण किया है। ऐसे में उन्हें झारखंड के पितामह का दर्जा मिलना चाहिए। बोलचाल की भाषा में तो उन्हें यह दर्जा मिला है, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है। मोर्चा मांग करता है की इस मांग को गंभीरता से समझते हुए सरकार लागू करें।

कई गणमान्य पदयात्रा में शामिल

संगठन सचिव डब्ल्यू महतो, प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल महतो, मुनचुन महतो, चंदन महतो, हरेंद्र महतो, राजेश महतो, अतिथि शीतल अहोदार,

विशेष अतिथि सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी पूर्व जिला परिषद सदस्य तारा देवी, कुर्मी सेना का केंद्रीय अध्यक्ष लालतू महतो, भगवत महतो, मुक्तेश्वर महतो, सतीश महतो धर्मेन्द्र महतो राजकिशोर महतो विनय महतो, सोमनाथ महतो, महेंद्र महतो, नरेश, महेंद्र महतो, राजू महतो, नरेश महतो, संजय कुमार महतो, हाबूलाल महतो, दिवाकर महतो, प्रदीप कुमार महतो, सौतम कुमार महतो, प्रतिमा देवी, मुनचुन महतो, ओम प्रकाश महतो, भगवत, विनय महतो, सोमनाथ महतो नरेश महतो पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं

chat bot
आपका साथी