रांची से हावड़ा के बीच चलेगी वंदे भरत एक्सप्रेस

तापस बनर्जी धनबाद झारखंड से बंगाल जाने वाले और बंगाल से झारखंड आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:59 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:59 PM (IST)
रांची से हावड़ा के बीच चलेगी वंदे भरत एक्सप्रेस
रांची से हावड़ा के बीच चलेगी वंदे भरत एक्सप्रेस

तापस बनर्जी, धनबाद : झारखंड से बंगाल जाने वाले और बंगाल से झारखंड आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी। रांची से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस यानी ट्रेन-18 चलेगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। झारखंड से बंगाल को जोड़ने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने दे दी है। इस ट्रेन का टाइम टेबल भी जारी हो गया है। हावड़ा रेल मंडल के डीआरएम ने ट्विटर पर इस प्रस्तावित ट्रेन की जानकारी साझा की है। रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। पूर्व रेलवे के दायरे वाले रेलखंड तक इस ट्रेन को 130 किमी प्रति घंटे की गति से चलाया जाएगा। दक्षिण पूर्व रेलवे के हिस्से में ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किमी प्रति घंटे तय की गई है। रांची से हावड़ा के बीच 403 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे 55 मिनट में तय करेगी। हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल

हावड़ा से सुबह 8:00 बजे खुल कर दोपहर 12:55 पर रांची पहुंचेगी। वापसी में रांची से दोपहर 3:20 में खुलेगी और रात 8:10 पर हावड़ा पहुंचाएगी। ट्रेन प्रतिदिन चलेगी या अलग-अलग दिनों में चलाई जाएगी। इसका निर्णय अभी नहीं हो सका है। झारखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

रांची से हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड की पहली ट्रेन होगी। देश के अन्य हिस्से में वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है। झारखंड में अब तक किसी रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू नहीं हुआ है।

----

धनबाद और बोकारो के यात्रियों को नहीं मिलेगा सफर का मौका

रेलवे ने इस ट्रेन का रूट रांची से पुरुलिया और अनाड़ा होकर तय किया है। ऐसे में ट्रेन रांची से खुलकर मुरी तक तो आएगी, पर मुरी से पुरुलिया की ओर मुड़ जाएगी। इस वजह से बोकारो और धनबाद के यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर का मौका नहीं मिलेगा। पुरुलिया वाले रूट से चलने के कारण इस ट्रेन में उसी रूट के यात्री सफर कर सकेंगे। रांची-हावड़ा के बीच प्रस्तावित रूट

रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस मुरी, कुस्तौर ,पुरुलिया, अनाडा, मोहनपुर, अंडाल और दानकुनी होकर चलेगी।

chat bot
आपका साथी