भूली मुख्य सड़क पर कल से भरिए फर्राटा

संस भूली भूली के आजाद नगर में पुलिया टूटने की वजह से करीब एक महीने से धनबाद-भूली मुख्य मार्ग पर आवागमन बंद था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:27 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:27 PM (IST)
भूली मुख्य सड़क पर कल से भरिए फर्राटा
भूली मुख्य सड़क पर कल से भरिए फर्राटा

संस, भूली : भूली के आजाद नगर में पुलिया टूटने की वजह से करीब एक महीने से धनबाद-भूली मुख्य सड़क बंद कर दी गई थी। एक माह बाद अब नई पुलिया बनकर तैयार है। कल से सड़क खोल दी जाएगी, जिससे भूली के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। 14 सितंबर को भारी बारिश की वजह से आजाद नगर की पुलिया में दरार आ गई थी। दरार के बाद दूसरे ही दिन रास्ते को बंद कर दिया गया। रास्ता बंद होने की वजह से भूली के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पुलिया क्षतिग्रस्त होने पर उसे तोड़कर वहां नई पुलिया का निर्माण कराया गया। धनबाद से भूली जाने के लिए लोगों को वासेपुर पुल से बिनोद बिहारी चौक का रास्ता पकड़ना पड़ रहा था। बिनोद बिहारी चौक से झारखंड मोड़ की सड़कों की स्थिति इतनी खराब है कि लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी, लेकिन अब रास्ता खुलने से आने-जाने में राहत होगी।

नगर निगम की लापरवाही से टूटी पुलिया : पथ निर्माण विभाग के जेई अनिल कुमार की मानें तो पिलर ढहने का कारण नगर निगम की लापरवाही थी। पुलिया के पिलर में कचरा जमा हो गया था, जिसकी सफाई को लेकर निगम ने जेसीबी से कचरा हटाया और पिलर के पास गड्ढा कर दिया। जिससे पिलर की नींव की पकड़ कमजोर हुई और पानी के तेज बहाव में पीलर घंस गया। आज से शुरू होगा परिचालन :

पथ निर्माण विभाग के जेई अनिल कुमार ने पुलिया का निरीक्षण किया। भूली धनबाद मुख्य पथ एक माह से अधिक समय से बंद रहने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। शनिवार से भूली वासेपुर मुख्य पथ आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। जिससे भूली धनबाद आने जाने वाले वाहनों को राहत मिलेगी।

chat bot
आपका साथी