धैया में डॉक्टर से घर 50 लाख की चोरी

धनबाद शनिवार रात चोरों ने धनबाद थाना क्षेत्र के धैया के राहरगोड़ा में डॉ. जे सिंह के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 09:41 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 09:41 PM (IST)
धैया में डॉक्टर से घर 50 लाख की चोरी
धैया में डॉक्टर से घर 50 लाख की चोरी

धनबाद : शनिवार रात चोरों ने धनबाद थाना क्षेत्र के धैया के राहरगोड़ा में डॉ. जे सिंह के आवास को निशाना बनाया। चोर उनके घर का ताला तोड़कर 35 हजार नगद समेत तकरीबन 50 लाख के जेवरात ले उड़े। डॉ. जे सिंह के साथ उनकी पत्नी, बहू तथा बेटे के जेवरात अलग-अलग कमरों की अलमारी में रखे हुए थे। चोर सभी जेवरात लेकर चले गए। एक कमरे में 45 हजार रुपये रखे थे, जिसपर चोरों की नजर नहीं पड़ी। वे रुपये बच गए।

चोरों ने घर के सभी कमरों को खंगाला और सभी अलमारी व लॉकर को तोड़कर नकदी और जेवरात चुरा लिए। घटना के समय डॉ. जे सिंह के घर में ताला लगा था। वे अपनी पत्नी डॉ. गायत्री सिंह का इलाज कराने एक माह पूर्व ही पटना चले गए थे।

घर की साफ सफाई लिए एक दाई रोज आती थी और झाड़ू-पोछा लगा कर चली जाती थी। रविवार की सुबह जब दाई झाड़ू पोछा लगाने घर पर आई, तो ताला टूटा देखा। कमरे के अंदर अलमारी और लॉकर भी टूटे हुए थे। तब दाई ने इसकी जानकारी डॉ. जे सिंह के पड़ोसी अविनाश विश्वकर्मा को दी। अविनाश विश्वकर्मा ने डॉ. जेके सिंह को फोन पर चोरी हो जाने की सूचना दी। अविनाश विश्वकर्मा ने ही फोन पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इस बीच गृहस्वामी डॉ. जे सिंह सोमवार शाम अपने पुत्र अभिषेक सिंह के साथ पटना से धनबाद आए तथा घर से चोरी हुई सामान का मिलान किया। गृहस्वामी के मुताबिक उनके घर से 35 हजार नगद के अलावा 50 लाख के जेवरात चोरी हुए हैं। चोरी गए जेवरातों में डॉ. सिंह की पत्नी के छह पीस सोने की चेन, 3 पीस सोने की हार, 10 पीस अंगूठी, 20 जोड़ी कान की बाली, चार जोड़ी कंगन, दो जोड़ी हीरा का कंगन, 20 हजार रुपये और पांच पीस पायल शामिल हैं। वहीं डॉ. जे सिंह की 6 पीस अंगूठी और सोने की दो चेन की चोरी हुई।

गृहस्वामी के बहू के 15 हजार नगद, सोने की 5 पीस चेन, 3 पीस कंगन, 10 पीस अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, कान के जेवर 12 जोड़ी, तीन पीस हार तथा पुत्र अभिषेक की 5 पीस अंगूठी तथा 2 पीस सोने की चेन शामिल हैं। गृहस्वामी डॉ. जे सिंह की पत्नी डॉ. गायत्री सिंह एनएनएमएमसीएच से सेवानिवृत्त हुईं हैं। उनके पुत्री तथा दामाद भी डाक्टर हैं। इधर धनबाद थाना की पुलिस घटनास्थल के आसपास अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घर का हाल देखने के बाद पुलिस का अनुमान है कि चोरों ने घटना को काफी आराम से अंजाम दिया। वे काफी देर घर के अंदर रहे। एक-एक सामान निकाल कर देखा गया था। धनबाद थाना की पुलिस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी