कुसुम विहार में पूर्व टेलीफोन एसडीओ के घर डकैतों का धावा, पत्नी की हत्या

पुलिस ने कमरे के भीतर पाया कि कई सामान बिखरे हुए थे। पुलिस अधिकारियों ने पटना में रहने वाले शीला सिन्हा के पुत्र से भी बातचीत की ताकि कोई सुराग मिल सके। डकैत 9.30 बजे के बाद घर में घुसे होंगे और विरोध करने उनकी हत्या कर दी गई।

By Edited By: Publish:Tue, 11 May 2021 02:52 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 06:41 AM (IST)
कुसुम विहार में पूर्व टेलीफोन एसडीओ के घर डकैतों का धावा, पत्नी की हत्या
कुसुम विहार में डकैती के बाद का दृश्य।

धनबाद : कुसुम विहार में अकेले रहने वालीं पूर्व टेलीफोन एसडीओ एसएसपी सिन्हा की पत्नी शीला सिन्हा की सोमवार की रात हत्या कर दी गई। उनके घर में डकैती का प्रयास भी किया गया। परिस्थितिजन्य साक्ष्य इशारा कर रहे हैं कि महिला ने डकैती का विरोध किया होगा, जिसके बाद डकैतों ने उनकी हत्या कर दी। उनके शरीर पर चाकू से प्रहार किया गया। उनका हाथ पैर साड़ी से बांधकर गला भी घोंटा गया था। हत्यारों का सुराग पाने के लिए पुलिस में खोजी कुत्ते का सहारा लिया। कुत्ते के जरिये पुलिस को एक गमछा मिला है। एसएससी असीम विक्रात मिंज, सिटी एसपी आर रामकुमार भी मौके पर पहुंचे। कुसुम विहार में शीला सिन्हा अकेले रहती थीं। उनके घर में कुछ किराएदार भी रहते हैं। किरायेदारों ने पुलिस को बताया कि शीला सिन्हा रात नौ बजे घर से बाहर निकली थीं। एक किरायेदार ने गेट पर ताला लगाने की बात पूछी तो उनका जवाब था कि वह खुद लगा लेंगी। कुछ देर बाद किरायेदारों को शीला सिन्हा के स्वजनों के फोन आने लगे जो बाहर रहते हैं। उनका कहना था कि वह फोन नहीं उठा रही हैं। किरायेदारों ने आवाज लगाई तो जवाब नहीं आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कमरे के भीतर पाया कि कई सामान बिखरे हुए थे। पुलिस अधिकारियों ने पटना में रहने वाले शीला सिन्हा के पुत्र से भी बातचीत की ताकि कोई सुराग मिल सके। पुलिस को अंदेशा है कि डकैत 9.30 बजे के बाद घर में घुसे होंगे और विरोध करने उनकी हत्या कर दी गई। उनके स्वजन मंगलवार को धनबाद पहुंचेंगे।

chat bot
आपका साथी