झरिया में कंटेनर से लूटे लाखों के टायर

झरिया सोमवार की देर रात टायर से भरे कंटेनर वाहन को हथियार से लैस अपराधियों ने बि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 09:10 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 09:10 PM (IST)
झरिया में कंटेनर से लूटे लाखों के टायर
झरिया में कंटेनर से लूटे लाखों के टायर

झरिया : सोमवार की देर रात टायर से भरे कंटेनर वाहन को हथियार से लैस अपराधियों ने बनियाहीर-लोदना के पास लूट लिया। वाहन हैदराबाद से लोदना नौ नंबर साइडिग जा रहा था। कंटेनर चालक गाड़ी लेकर बनियाहीर के पास लोदना जाने वाले रास्ते से जा रहा था। कुछ दूर सुनसान इलाके में कंटेनर का चक्का गड्ढे में फंस गया। अपराधियों ने इसका फायदा उठाकर वाहन पर हमला बोल दिया। हथियार के बल पर चालक से कंटेनर का गेट खुलवा कर लगभग हाइवा व होलपैक के 25 टायर लूट लिए। घटना की जानकारी मंगलवार को चालक ने झरिया थाना को दी। झरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर कंटेनर को बंद कर सुरक्षित जगह पहुंचाकर मामले की जांच में जुटी है। चालक ने पुलिस को बताया कि देर रात कुछ अपराधी हथियार के बल पर हमला कर कंटेनर से टायर लूट लिए। पुलिस मामले में चालक मो. रसूल व एक युवक से पूछताछ कर रही है। झरिया पुलिस ने मामले की जानकारी टायर कंपनी को दी। कंपनी के मैनेजर दीपक चौधरी रात को झरिया थाना पहुंचे। मामले की जानकारी ली। तीन कंटेनर टायर हैदराबाद से झरिया की ओर नौ अक्टूबर को चली थी। दो कंटेनर समय पर साइडिग में पहुंच गई। तीसरे कंटेनर के फंस जाने से अपराधियों ने उसपर हमला कर टायर लूट लिया। एक टायर की कीमत लगभग 15-20 हजार रुपये है। घटना कैसे हुई इसकी पूरी जानकारी नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही कुछ पता चलेगा।

- दीपक चौधरी, मैनेजर टायर कंपनी। मामले की जानकारी मिली है। कंटेनर को सुरक्षित स्थान पर रख मामले की छानबीन कर रहे हैं। छानबीन के बाद ही पता चलेगा कि कितने टायर की लूट हुई है। दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पंकज कुमार झा, झरिया थाना प्रभारी।

chat bot
आपका साथी