खाते में जीरो बैलेंस और दे रहे पोस्ट डेटेड चेक

धनबाद नगर निगम क्षेत्र में भवन निर्माण के लिए निगम में नक्शे के लिए आवेदन करना होता है। इसके

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 06:30 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 06:30 PM (IST)
खाते में जीरो बैलेंस और दे रहे पोस्ट डेटेड चेक
खाते में जीरो बैलेंस और दे रहे पोस्ट डेटेड चेक

धनबाद : नगर निगम क्षेत्र में भवन निर्माण के लिए निगम में नक्शे के लिए आवेदन करना होता है। इसके लिए पोस्ट डेटेड चेक की दरकार होती है। यही पोस्ट डेटेड चेक इन दिनों निगम के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। कोई महीना ऐसा नहीं बीत रहा, जिस महीने आठ से 10 पोस्ट डेटेड चेक बाउंस ना हो जा रहे हों। पिछले एक वर्ष में 150 से अधिक पोस्ट डेटेड चेक बाउंस हुए हैं। चेक बाउंस होने का सबसे बड़ा कारण खाते में राशि का ना होना है। निगम का तर्क है कि लोग जानबूझकर खाते में पैसा ना होने के बाद भी पोस्ट डेटेड चेक दे देते हैं। चेक जब बैंक में जमा किया जाता है तब पता चलता है कि अकाउंट में तो पैसा ही नहीं है। इसी महीने नगर निगम की ओर से बैंक में जमा किए गए 45 पोस्ट डेटेड चेक बाउंस हो गए। नगर निगम अब इनके मालिकों की तलाश कर रहा है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि चेक बाउंस मामले को अब निगम गंभीरता से लेगा और अब जिनका भी चेक बाउंस होगा उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए निगम ने 16 लाइसेंसी टेक्निकल पर्सन यानी एलटीपी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निगम से नक्शा पास कराने के लिए एलटीपी के जरिए ही ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसलिए प्रथम ²ष्टया इनकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। यहां बता दें कि सभी जरूरी कागजात के साथ नक्शा पास कराने का शुल्क और लेबर सेस की राशि भी चेक से जमा होती है।

chat bot
आपका साथी