जाम से निजात दिलाने के लिए दो प्रमुख चौक को छोटा करेगा धनबाद नगर निगम, मूर्तियों से नहीं की जाएगी छेड़छाड़ Dhanbad News

धनबाद शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने दो प्रमुख चौक श्रमिक चौक और स्टील गेट चौक को छोटा करने जा रहा है। शनिवार को नगर निगम और बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने दोनों चौक का निरीक्षण करने वाली थी पर निरीक्षण नहीं हो सका।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 05:23 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 09:27 AM (IST)
जाम से निजात दिलाने के लिए दो प्रमुख चौक को छोटा करेगा धनबाद नगर निगम, मूर्तियों से नहीं की जाएगी छेड़छाड़ Dhanbad News
धनबाद शहर की मुख्य सड़कों पर अमूमन जाम की स्थिति बनी रहती है। (फाइल)

धनबाद, जेएनएन। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने दो प्रमुख चौक श्रमिक चौक और स्टील गेट चौक को छोटा करने जा रहा है। शनिवार को नगर निगम और बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने दोनों चौक का निरीक्षण करने वाली थी, पर निरीक्षण नहीं हो सका। संभावना जताई गई है कि चौक आधा हो जाएगा। इतना कम होने के बाद भी इसके स्वरूप में कोई खास अंतर नहीं आएगा। यहां लगी मूर्तियों से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। दोनों चौक पर यातायात का दबाव काफी है।

शहर में दाखिल होने के बाद चौराहों तक पहुंचते-पहुंचते काफी समय लग जाता है। इसके अलावा इनके आकार की वजह से जाम की समस्या भी पैदा हो जाती है। बनावट भी गलत है। इसलिए चौक छोटा करना जरूरी है। टीम अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को देगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। निगम की ओर से सहायक अभियंता मुकेश कुमार और कनीय अभियंता महेश भगत मौजूद थे।

नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दोनों चौक पर यातायात का काफी दबाव है। मूर्तियों का वास्तविक स्वरूप पहले जैसा ही रहेगा। कुछ और चौक-चौराहों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो उनका भी दायरा कम किया जाएगा। कुल मिलाकर शहर को जाम से मुक्त करना है। इसमें बड़े चौक-चौराहे रुकावट बन रहे हैं। अगर ये छोटे भी हो जाते हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी