Swachh Survekshan 2021: शहरी स्वच्छता में झारखंड में धनबाद नगर निगम नंबर वन, चिरकुंडा नगर परिषद का भी बजा डंका

Swachh Survekshan 2021 राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में चिरकुंडा नगर परिषद ने 50 हजार आबादी के नगर निकायों में लंबी छलांग मारी है। राष्ट्रीय स्तर पर जोनल रैैंकिंग में 123 नगर निकायों में इसने 37वां स्थान पाया है। जबकि पिछले साल 170वें स्थान पर रहा था।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 07:17 AM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 07:17 AM (IST)
Swachh Survekshan 2021: शहरी स्वच्छता में झारखंड में धनबाद नगर निगम नंबर वन, चिरकुंडा नगर परिषद का भी बजा डंका
धनबाद नगर निगम में साफ-सफाई ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की रैंकिंग शनिवार को जारी कर दी गई है। सभी श्रेणियों के आधार पर धनबाद नगर निगम को देश में 33वां स्थान मिला। पिछले वर्ष 2020 के स्वच्छता सर्वेक्षण में धनबाद 10 लाख की आबादी वाले 47 शहरों की श्रेणी में 33वें पायदान पर ही रहा था। इस बार रैंकिंग भले नहीं सुधरी, लेकिन शहरी स्वच्छता के मामले में धनबाद नगर निगम ने राज्य के सभी निकायों को पछाड़ते हुए राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, कैरीबैग बैन, सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी, बेकार की चीजों से काम की चीजों का निर्माण और स्वच्छता एप के माध्यम से सफाई से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निदान की बदौलत धनबाद नगर निगम ने पहली रैंक हासिल की। अन्य श्रेणियों में धनबाद नगर निगम की स्थिति बेहतर नहीं रहीए जिसके कारण 33वें रैंक से ही संतोष करना पड़ा। दस लाख से अधिक 48 यूएलबी में धनबाद को यह रैंक मिली।

चिरकुंडा नगर परिषद 50 हजार की आबादी में पूरे राज्य में अव्वल

चिरकुंडा: राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में चिरकुंडा नगर परिषद ने 50 हजार आबादी के नगर निकायों में लंबी छलांग मारी है। राष्ट्रीय स्तर पर जोनल रैैंकिंग में 123 नगर निकायों में इसने 37वां स्थान पाया है। जबकि, पिछले साल 170वें स्थान पर रहा था।

chat bot
आपका साथी