बरसात से पहले नगर निगम की तैयारी, 41 करोड़ की लागत से विभिन्न वार्डों में बनेंगी सड़क-नालियां

नगर निगम के विभिन्न वार्ड एक बार फिर से नई सड़क और नालियां बनाने का काम शुरू होगा। नगर निगम में दो दिन में 41 करोड़ का टेंडर निकाला गया। 16 करोड़ और 25 करोड़ के दो अलग-अलग टेंडर निकाले गए हैं।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 10:43 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 10:43 AM (IST)
बरसात से पहले नगर निगम की तैयारी, 41 करोड़ की लागत से विभिन्न वार्डों में बनेंगी सड़क-नालियां
ड्रेनेज की समस्या धनबाद में पहले से बनी हुई है।

जागरण संवाददाता, धनबाद: नगर निगम के विभिन्न वार्ड एक बार फिर से नई सड़क और नालियां बनाने का काम शुरू होगा। नगर निगम में दो दिन में 41 करोड़ का टेंडर निकाला गया। 16 करोड़ और 25 करोड़ के दो अलग-अलग टेंडर निकाले गए हैं। 25 करोड़ के टेंडर डालने की तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसे तीन मई को खोला जाएगा।

इस राशि से सड़क और नाली निर्माण किया जाना है। ड्रेनेज की समस्या धनबाद में पहले से बनी हुई है। इस लिहाज से नालियों पर विशेष जोर होगा संभवतः इस बार सड़क के साथ बनने वाली नालियां पहले से अधिक चौड़ी होंगी। नगर निगम के अनुसार वार्ड 22 से 44 के विभिन्न मोहल्लों में सड़क नाली का निर्माण किया जाना है। यहां पर सड़क व नाली की बेहद जरूरत है। यहां बता दें कि कोविड संक्रमण और बीच में आचार संहिता की वजह से विकास की कई योजनाएं लटक गई थीं। इसमें सड़क नाली निर्माण भी शामिल था। इसी बीच एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच भी आ धमकी। लगभग 100 करोड़ की इंटीग्रेटेड सड़क निर्माण की जांच होने लगी। नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी विकास की कई योजनाएं बाधित हो गई। इस वजह से सड़क नाली के लिए टेंडर नहीं निकाला जा सका था।

टेंडर न डाल पानी से कई ठेकेदार मायूस: नगर निगम में सड़क नाली का टेंडर निकाला गया था। 25 करोड़ के टेंडर के लिए तो 30 अप्रैल तक मोहलत मिली हुई है, लेकिन 16 करोड़ के टेंडर के लिए ठेकेदारों को समय ही नहीं मिला। कुछ ठेकेदारों ने समय सीमा बढ़ाने की भी मांग की। ठेकेदारों का कहना था कि 17 दिन का समय दिया गया था। 10 दिन तो बैंक ही बंद थे, ऐसे में बहुत सारे कागजी काम नहीं हो पाए। समय सीमा बढ़नी चाहिए। हालांकि इन सबके बावजूद टेंडर निकाल दिया गया। ऐसे में कई ठेकेदार मायूस हो गए।

chat bot
आपका साथी